• Home
  • News
  • Virat Kohli leads Twitter wishes for India after Asia Cup victory

कोहली ने एशिया का 'चैंपियन' बनने के बाद रोहित एंड कंपनी को जमकर सराहा

भारत ने रोमांंचक फाइनल में बांग्‍लादेश को 3 विकेट से हराकर एशिया कप खिताब जीता।

Edited By : Kamlesh Rai |Sep 29, 2018, 01:48 PM IST

Published On Sep 29, 2018, 01:48 PM IST

Last UpdatedSep 29, 2018, 01:48 PM IST

virat kohli © PTI (file photo)

भारतीय क्रिकेट टीम के रिकॉर्ड 7वीं बार एशिया कप जीत के बाद दिग्‍गजों ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम की जमकर सराहना की है।

भारत ने शुक्रवार को दुबई में खेले गए रोमांचक फाइनल में बांग्‍लादेश को 3 विकेट से हरा दिया। चौथी बार भारतीय टीम टूर्नामेंट में बिना कोई मैच हारे विजेता बनी। इससे पहले वर्ष 1984, 1986 और 2016 में भी टीम इंडिया बिना कोई मैच गंवाए चैंपियन बनी थी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय टीम के इस शानदार प्रदर्शन को देखकर टीम के नियमित कप्‍तान विराट कोहली ने अपने ऑफिशियल टिवटर हैंडल पर टीम इंडिया को बधाई दी। विराट ने बांग्‍लादेश टीम की भी सरानहना की जिन्‍होंने आखिरी गेंद तक डटकर मुकाबला किया।

 

 

 

Editor's Pick