सर्वाधिक टी20 इंटरनेशनल रन मामले में कोहली ने की शोएब मलिक की बराबरी
सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर रोहित शर्मा है जिन्होंने 94 मैच खेलकर 2331 रन बनाए हैं।
Published On Feb 27, 2019, 10:25 PM IST
Last UpdatedFeb 27, 2019, 10:25 PM IST
Virat Kohli @getty images
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टी20 मुकाबला खेलते हुए विराट कोहली ने शानदार 72 रन बनाए। कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए। कोहली ने पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक को पीछे छोड़ा।
विराट कोहली के बल्ले से निकली 72 रन की पारी ने ना सिर्फ मैदान पर रनों की बरसात की बल्कि कई कीर्तिमान भी बनाए। कोहली ने 38 गेंद खेले और 72 रन बनाए जिसमें 6 छक्के लगाए। इसी दौरान उन्होंने छक्कों का अर्धशतक भी पूरा किया।
विराट कोहली पहुंचे टॉप तीन में
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली तीसरे स्थान पर पहुंच गए। विराट ने 72 रन की पारी खेल पाकिस्तानी बल्लेबाज शोएब मलिक की बराबरी कर ली। मलिक के टी20 इंटरनेशनल में 2263 रन हैं और विराट के भी अब इतने ही रन हो गए हैं। मलिक से कम मैच खेलने की वजह से कोहली उनसे उपर निकल गए हैं।
विराट कोहली ने 67 टी20 मैच की 62 पारी में 2263 रन बनाए हैं। कोहली का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 90 रन रहा है और औसत 50.28 का है। लिस्ट में पहले नंबर पर रोहित शर्मा है जिन्होंने 94 मैच खेलकर 2331 रन बनाए हैं।