This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
VIDEO: आउट होने के बाद भड़के विराट कोहली; गुस्से में पटका ड्रेसिंग रूम का दरवाजा
भारतीय कप्तान कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की आठ पारियों में 31.14 की निराशाजनक औसत से मात्र 184 रन बनाए हैं।
Written by India.com Staff
Last Published on - September 5, 2021 6:05 PM IST

पिछले दो सालों से कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के शतक का सूखा इंग्लैंड दौरे पर भी जारी है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान भारतीय कप्तान बार-बार बाहर जाती गेंद को खेलने की कोशिश में स्लिप पर कैच आउट हुए हैं।
ऐसे में जब ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में कोहली स्पिनर मोइन अली (Moeen Ali) की गेंद पर क्रेग ओवरटन के हाथों कैच आउट हुए तो भारतीय कप्तान खुद से बेहद निराश नजर आए।
पवेलियन से लौटने समय कोहली काफी गुस्से में दिखे और इसी दौरान उन्होंने ड्रेसिंग रूम का दरवाजा जोर से पटका। कुछ देर बाद ड्रेसिंग रूम में कोहली को गुस्से में अपनी किट फेंकते हुए भी देखा गया।
Virat Kohli, come back soon King.#ENGvIND pic.twitter.com/ffgRH64FvH
— Neelabh (@CricNeelabh) September 5, 2021
TRENDING NOW
भारतीय कप्तान कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की आठ पारियों में 31.14 की निराशाजनक औसत से मात्र 184 रन बनाए हैं। कोहली ने आखिरी शतक साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में खेले गए टेस्ट मैच में बनाया था। जिसके बाद से वो 100 का आंकड़ा पार नहीं कर पाए।
Tags:
- Cricket news
- eng vs ind
- england vs india
- England vs India 4th Test Day 4
- England vs India 4th Test Day 4 latest score
- England vs India 4th Test Day 4 scorecard
- England vs India 4th Test Day 4 updates
- india tour of england
- moeen ali
- Oval
- virat kohli
- Virat Kohli age
- Virat Kohli brands
- Virat Kohli captain
- virat kohli century
- Virat Kohli IPL
- virat kohli news
- Virat Kohli RCB
- virat kohli records
- Virat KoHLI RUNS
- Virat Kohli wife
