• Home
  • News
  • virat kohli might be tired and break from the game might help him

खराब दौर से गुजर रहे हैं विराट कोहली, अपना उदाहरण देकर ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान ने सुझाया रास्ता

रिकी पोंटिंग ने कहा है कि विराट कोहली को खुद अपनी समस्या का हल निकालना होगा। हालांकि पोंटिंग ने अपना उदाहरण देते हुए कोहली को सलाह दी।

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 10, 2022, 03:26 PM IST

Published On Jun 10, 2022, 03:26 PM IST

Last UpdatedJun 10, 2022, 03:26 PM IST

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि विराट कोहली जिस दौर से गुजर रहे हैं वह हर क्रिकेटर के जीवन में कभी न कभी जरूर आता है। पोंटिंग ने कहा कि कोहली ने लगातार 10 या 12 साल लगातार अच्छा खेला है। और उनके जीवन में बहुत कम ऐसा वक्त आया है जब वह फॉर्म से बाहर रहे हों। बतौर क्रिकेटर अपने अनुभवों का जिक्र करते हुए पोटिंग ने कहा कि कई बार खिलाड़ी के लिए भी यह समझना मुश्किल होता है कि मानसिक या शारीरिक रूप से थका हुआ है। और वह फॉर्म में वापस आने के लिए ट्रेनिंग करता रहता है। और आखिरकार वह ब्रेक लेता है।

पोंटिंग ने आईसीसी रीव्यू के एपिसोड में कहा, ‘खराब फॉर्म हर किसी के साथ कभी न कभी आती है। विराट ने शायद 10 या 12 साल के करियर में बहुत कम खराब फॉर्म देखी है।’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन आईपीएल के दौरान बहुत बातें और उदाहरण दिए जा रहे थे कि वह कितना थका हुआ और बर्न्टआउट हो सकता है। यह उनका काम है कि वह इसका पता लगाएं और खुद को बेहतर बनाने के रास्ते निकालें। फिर चाहे यह तकनीकी मामला हो या फिर मानसिक रूप से कुछ करने की जरूरत हो।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे पूरा यकीन है कि जिस तरह के पक्के प्रफेशनल वह हैं वह बहुत जल्दी इसका हल निकाल लेंगे और उस पर काम करेंगे।’

खुद का उदाहरण देते हुए पोंटिंग ने कहा, ‘एक चीज मैं अनुभव से जानता हूं कि कई बार एक खिलाड़ी के तौर पर आप खुद को धोखा देते हैं कि आप असल में थके हुए नहीं हैं, आप मानसिक या शारीरिक रूप से थके हुए नहीं हैं। आप हमेशा ट्रेनिंग करने के रास्ते तलाशते रहते हैं। आप खुद को मैच खेलने के लिए तैयार करते रहते हैं। पर असल में जब आप रुकते हैं तो एक-दो दिन बाद आपको अहसास होता है कि आप कितना थके हुए हैं।’

उन्होंने कहा, ‘तो शायद विराट कोहली भी फिलहाल उसी स्थिति में हैं लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि कोहली का यह खराब दौर बहुत ज्यादा लंबा नहीं चलेगा।’

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick