• Home
  • News
  • Virat Kohli missed chance to make his 100th match as a captain in IPL memorable

विराट कोहली इंडियन टी20 लीग में बतौर कप्‍तान अपने 100वें मैच को यादगार बनाने से चूके

विराट कोहली मैच में 25 गेंद पर 23 रन बनाकर आउट हुए।

Edited By : Indo-Asian News Service |Apr 02, 2019, 10:30 PM IST

Published On Apr 02, 2019, 10:30 PM IST

Last UpdatedApr 02, 2019, 10:30 PM IST

virat kohli bcci

Virat Kohli @ BCCI

जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में मेजबान राजस्थान के खिलाफ विराट कोहली इंडियन टी20 लीग में बतौर कप्‍तान अपना 100वां मैच खेलने के लिए आए, लेकिन वो इस मैच को बल्ले से यादगार नहीं बना सके।

पढ़ें:- दिल्‍ली फ्रेंचाइजी का सलाहकार बनने पर गांगुली को नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विराट इस टूर्नामेंट में किसी भी टीम की 100 मैचों में कप्तानी करने वाले तीसरे कप्तान हैं। उनसे पहले चेन्नई के महेंद्र सिंह धोनी (162, अभी भी कप्तान हैं) और कोलकाता  को दो बार खिताब दिलाने वाले गौतम गंभीर (129) 100 से अधिक मैचों में कप्तानी कर चुके हैं।

कोहली के लिए यह बड़ी उपलब्धि है लेकिन वह इस मैच में बल्ले से अपनी चिर परिचित छाप नहीं छोड़ पाए और सिर्फ 23 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। अपनी पारी में कोहली ने 25 गेंदें खेलीं और तीन चौके मारे। वह टीम के 49 के स्कोर पर श्रेयस गोपाल का शिकार बने।

पढ़ें:- मुंबई के खिलाफ मैच में लगातार चौथी जीत दर्ज करने उतरेगी धोनी की टीम

विराट कोहली की बैंगलुरू अभी तक एक भी बार भी टूर्नामेंट नहीं जीत सकी है। 12वें सीजन में बैंगलुरू को शुरुआती तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और राजस्थान के साथ आज अपने चौथे मैच में उसे जीत की सख्त जरूरत है। बैंगलुरू ने मैंच में पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 158/4 रन बनाए हैं।

Editors Pick