×

मोबाइल गेम में नजर आएंगे विराट कोहली

कोहली का कैरेक्टर गेम में एक नीले रंग की जर्सी में नजर आएगा

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 16, 2015 11:21 AM IST

 कोहली पर गेम बनाने का आइडिया गेम बनाने के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी, नजारा गेम्स,  कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट्स और खुद कोहली के दिगाम की उपज है © AFP (File Photo)
कोहली पर गेम बनाने का आइडिया गेम बनाने के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी, नजारा गेम्स, कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट्स और खुद कोहली के दिगाम की उपज है © AFP (File Photo)

नई दिल्ली। भारत में गेम के दीवाने वैसे तो बहुत से लोग हैं, लेकिन क्रिकेट गेम को लेकर हर दूसरे व्यक्ति में उत्सुकता देखने को मिलती है। भारतीय लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए एक गेम बनाने वाली कंपनी भारतीय टेस्ट क्रिकेट कप्तान विराट कोहली पर आधरित एक मोबाइल गेम बनाने जा रही है। कोहली पर गेम बनाने का आइडिया गेम बनाने के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी, नजारा गेम्स, कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट्स और खुद कोहली के दिगाम की उपज है। इस क्रिकेट गेम में कोहली खेलने वाले कैरेक्टर होंगे। उनका कैरेक्टर इसमें एक नीले रंग की जर्सी में नजर आएगा और 2डी ग्राफिक्स से डिजाइन होगा जो एक दम सजीव दिखेगा। कोहली ने इस संबंध में कहा, “विराट क्रिकेट चैलेंज रोमांचक और विशेष है। जब मैं अपने कैरेक्टर से खेलूंगा तो वह मजेदार होगा। मैं जब अपने घर में होता हूं तो मैं कंसोल में गेम खेलता हूं वहीं जब मैं विदेशी दौरे पर होता हूं तब अपने मोबाइल में गेम खेलता हूं। ये भी पढ़ें: जब कॉकरोच को अचार समझ बैठे विराट कोहली

नज़ारा गेम के सीईओ कहते है, “क्रिकेट प्रेमियों में विराट सबसे ज्यादा पसंद किए जाते है और विराट को सबसे ज्यादा लोग फॉलो करते है। हम ये चाहते हैं कि विराट को पसंद करने वाले ज्यादा से ज्यादा लोग इस नए गेम को खेलें। यह गेम मेक इन इंडिया में पूरी तरह से फीट बैठता है जो भारत के पोर्टफोलियो के लिए बनाया गया है।” भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान आजकल अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हैं। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संपन्न हुई लंबी श्रृंखला, जिसमें चार टेस्ट, पांच वनडे और तीन टी20 मैच शामिल थे उसमें भारतीय टीम को मिली-जुली सफलता प्राप्त हुई। भारत को दक्षिण अफ्रीका के हाथों लिमिटेड ओवर की सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन विराट कोहली की अगुआई में टेस्ट मैच सीरीज में जीत हासिल कर भारतीय टीम ने वनडे और टी20 का बदला काफी हद तक चुका दिया था। ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी “एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी” के सेट पर सुशांत सिंह राजपूत से मिले

TRENDING NOW

हाल ही में विराट अपने क्लोथिंग ब्रांड ‘Wrogn’ को प्रमोट करने के लिए मुंबई पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी का चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया था कि वह एक बार मलेशिया ट्रिप के दौरान फ्राइड कॉकरोच खाते-खाते रह गए थे। उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने कॉकरोच को अचार समझा था, लेकिन इसी बीच उन्हें किसी ने बताया कि वह कॉकरोच है। इसके अलावा कोहली ने बताया था कि एक बार वह लगातार 28 घंटों तक नहीं सोए थे।