add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

भज्‍जी के ऑल टाइम टेस्‍ट-XI में नहीं है विराट-धोनी के लिए जगह, इस दिग्गज को मिली कप्‍तानी

हरभजन सिंह भारत के लिए खेले 103 टेस्‍ट में 417 विकेट निकाल चुके हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - March 6, 2020 11:32 AM IST

भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने गुरुवार को टेस्‍ट क्रिकेट में अपनी पसंदीदा प्‍लेवन की घोषणा की. खास बात यह है कि भज्‍जी की ऑल टाइम प्‍लेवन में न तो भारतीय कप्‍तान विराट कोहली को जगह दी गई है और न ही महेंद्र सिंह धोनी इसका हिस्‍सा हैं.

विराट कोहली मौजूद समय में आईसीसी टेस्‍ट रैंकिंग में दूसरे स्‍थान पर मौजूद हैं. विराट के शानदार प्रदर्शन के दम पर ही टीम इंडिया लंबे समय से टेस्‍ट रैंकिंग में पहले स्‍थान पर बनी हुई है. 90 मैचों में 4,876 रन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2014 में ही टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास ले लिया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- श्रेयस अय्यर ने किया साफ, ‘अगर मुझे सलामी बल्‍लेबाजी के लिए कहा गया तो मैं…’

ईएसपीएन क्रिकइन्‍फो से बातचीत के दौरान हरभजन सिंह ने अपने प्‍लेइंग इलेवन की घोषणा की. इस टीम में सलामी बल्‍लेबाज के तौर पर वीरेंद्र सहवाग और ऑस्‍ट्रेलिया के दिग्‍गज बल्‍लेबाज मैथ्‍यू हेडन को जगह दी गई है.

नंबर-3 पर हरभजन सिंह द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ को बल्‍लेबाजी करते हुए देखना चाहते हैं. भज्‍जी का मानना है कि राहुल द्रविड़ उनकी नजर में सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी हैं. उनके पास किसी भी कंडीशन में तेज गेंदबाजी और स्पिन से निपटने की काबिलियत है.

पढ़ें:- महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर बोलीं-मां ने आज तक मेरा कोई मैच नहीं देखा

भारतीय टेस्‍ट टीम में इस वक्‍त नंबर-4 पर विराट कोहली खेलते हैं, लेकिन भज्‍जी यहां मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर को खेलते हुए देखना चाहते हैं. कप्‍तानी की जिम्‍मेदारी रिकी पोंटिंग को दी गई है. ऑलराउंडर के स्‍थान पर हरभजन ने जैक कैलिस को शामिल किया है.

विकेटकीपर बल्‍लेबाज की भूमिका में भज्‍जी ने धोनी के नाम पर विचार तक नहीं किया. उन्‍होंने इस स्‍थान के लिए कुमार संगाकारा को चुना. भज्‍जी के मुताबिक ऑस्‍ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्‍ट भी अच्‍छे विकेटकीपर बल्‍लेबाज हैं, लेकिन कुमार संगाकारा के रिकॉर्ड उनके खेल की गवाही देते हैं. टेस्‍ट क्रिकेट में उनका औसत 57 का है.

गेंदबाजी के डिपार्ट्मेंट में हरभजन सिंह ने साउथ अफ्रीका के शॉन पोलॉक, पाकिस्‍तान के वसीम अकरम और ऑस्‍ट्रेलिया के ग्‍लेन मैक्‍ग्रा को जगह दी गई है.

TRENDING NOW

हरभजन सिंह की ऑल टाइम टेस्‍ट इलेवन

वीरेंद्र सहवाग, मैथ्‍यू हेडन, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, जैक कैलिस, रिकी पोंटिंग, कुमार संगाकारा, शॉन पोलॉक, शेन वार्न, वसीम अकरम, ग्‍लेन मैक्‍ग्रा.