- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Virat Kohli, MS Dhoni, Yuvraj Singh and Suresh Raina features in list of 100 most famous athletes
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले विराट-धोनी का बड़ा कारनामा
महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली के साथ युवराज सिंह और सुरेश रैना भी दुनिया के 100 प्रसिद्ध खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं।
Published On May 31, 2017, 11:49 AM IST
Last UpdatedMay 31, 2017, 11:49 AM IST

भारत में क्रिकेट का खेल कितना मशहूर है ये तो सभी जानते हैं। विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे स्टार खिलाड़ियों के यहां पर लाखों प्रशंसक हैं लेकिन ये खिलाड़ी केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पसंद किए जाते हैं। हाल ही में एक खेल बेवसाइट ने दुनिया के 100 सबसे प्रसिद्ध खिलाड़ियों की सूची जारी की है जिसमें केवल चार क्रिकेटर शामिल हैं और चारों ही भारतीय हैं। इस सूची में टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली 13वें स्थान पर हैं। वहीं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी 15वें स्थान पर हैं। साथ ही युवराज सिंह 90 और सुरेश रैना 95वें स्थान पर हैं।
यह सूची सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों के प्रशंसकों की संख्या और विज्ञापनों से होने वाली कमाई के आधार पर बनाई गई है। पिछले साल कोहली इस सूची में 8वें स्थान पर थे लेकिन इस बार उनकी रैंक में काफी कमी आई है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी जो कि पिछली बार 14वें नंबर पर थे इस बार एक स्थान नीचे आ गए हैं। हालांकि युवराज और रैना ने पहली बार इस सूची में जगह बनाई है। गौरतलब है कि इस सूची में क्रिकेट के क्षेत्र से केवल यही चार खिलाड़ी हैं। इस सूची में आठ महिला खिलाड़ी भी हैं, जिसमें एमएमए फाइटर और ओलंपिक में जूडो में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली अमेरिकी महिला रोंडा राउसी सबसे ऊपर 16वें स्थान पर हैं। इस सूची में एक भी भारतीय महिला खिलाड़ी नहीं है। [ये भी पढ़ें: जब धोनी के कैच छोड़ने पर जमकर हंसे विराट कोहली]
इस सूची के अनुसार पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सबसे मशहूर खिलाड़ी हैं। वहीं उनके प्रतिद्वंदी अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी तीसरे स्थान पर हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी पिछली बार भी इसी स्थान पर थे।