ICC ने माना कप्तान कोहली का लोहा, मिली टेस्ट और वनडे की कमान

रिषभ पंत को टेस्ट टीम में बतौर विकेटकीपर जगह दी गई है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले एक मात्र गेंदबाज हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 22, 2019, 11:27 AM IST

Published On Jan 22, 2019, 11:27 AM IST

Last UpdatedJan 22, 2019, 11:27 AM IST

India captain Virat Kohli

ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर टेस्ट सीरीज में हराकर 71 साल का इतिहास बदलने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली का लोहा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने भी माना है। विराट कोहली को आईसीसी ने टेस्ट और वनडे दोनों टीम की कमान सौंपी है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने साल 2018 के प्रदर्शन के आधार पर टीम ऑफ द ईयर की घोषणा की है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को टेस्ट और वनडे दोनों ही टीम का कप्तान बनाया गया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- ‘वनडे मैचों के सर डोनाल्ड ब्रैडमैन’ बनेंगे विराट कोहली: चैपल

विराट कोहली को क्रिकेट को दोनों फॉर्मेट में कप्तानी दिए जाने के लिए वोटिंग की गई थी जिसमें एकमत से कोहली ही कप्तानी के बड़े दावेदार माने गए। इस वोटिंग में पूर्व क्रिकेटर, मीडिया के सदस्य और ब्रॉडकास्ट के लोग शामिल रहे।

विराट कोहली ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे जबकि वनडे में भी उन्होंने हजार से ज्यादा रन बनाए। कोहली ने पिछले साल 13 टेस्ट मैचों में 55.08 की बेहतरीन औसत से कुल 1322 रन बनाए जिसमें 5 शतकीय पारी शामिल थी। वनडे की बात करें तो यहां भी कोहली का डंका बजा। 14 वनडे में उन्होंने 133 से ज्यादा की औसत के छह शतकीय पारी के साथ 1202 रन बनाए।

पढ़ें:- न्यूजीलैंड में एक शतक से कोहली बना सकते हैं नया कीर्तिमान

आईसीसी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर

टॉम लेथम (न्यूजीलैंड), दिमुथ करुणारत्ने (श्रीलंका), केन विलियमसन (न्यूजीलैंड), विराट कोहली (भारत, कप्तान), हेनरी निकोल्स (न्यूजीलैंड), रिषभ पंत (भारत, विकेटकीपर), जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज), कगीसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका), नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया), जसप्रीत बुमराह (भारत), मोहम्मद अब्बास (पाकिस्तान)

आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर

रोहित शर्मा (भारत), जॉनी बेयरस्टोर (इंग्लैंड), विराट कोहली (भारत, कप्तान), जो रूट (इंग्लैंड), रॉस टेलर (न्यूजीलैंड), जोस बटलर (इंग्लैंड, विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (इंग्लैंड), मुस्ताफिजुर रहमान (बांग्लादेश), राशिद खान (अफगानिस्तान), कुलदीप यादव (भारत), जसप्रीत बुमराह (भारत)

 

Editor's Pick