• Home
  • News
  • Virat Kohli: Need to maintain patience in pressure situation

सातवीं हार के बाद विराट कोहली बोले, दबाव में धैर्य बनाए रखने की जरूरत

सोमवार को मुंबई के खिलाफ मैच में बैंगलुरू टीम को सातवीं हार का सामना करना पड़ा।

Edited By : Indo-Asian News Service |Apr 16, 2019, 03:18 PM IST

Published On Apr 16, 2019, 03:18 PM IST

Last UpdatedApr 16, 2019, 03:18 PM IST

विराट कोहली (IANS)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के पिछले आठ मैचों में से सात में हार चुकी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि टीम को बाकी बचे मैचों में दबाव में धैर्य बनाए और हालात को ठंडे दिमाग से संभालने की जरूरत है।

मुंबई इंडियंस ने सोमवार को आखिरी के ओवरों में खेली गई हार्दिक पांड्या की 16 गेंदों पर नाबाद 37 रनों की पारी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पांच विकेट से हरा दिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोहली ने मैच के बाद कहा, “मुझे लगता है कि हमने अच्छा खेल दिखाया। गेंद से साथ भी हमने अच्छा किया। पहले छह ओवर हमारी गेंदबाजी अच्छी नहीं थी लेकिन हमारे खिलाड़ियों ने मध्यक्रम में अच्छी वापसी की।”

ये भी पढ़ें: मिला विश्व कप खेलने का मौका, कार्तिक ने कहा-सपना सच हुआ

मुंबई को आखिरी के दो ओवरों में 22 रनों की जरूरत थी। बैंगलोर ने 19वां ओवर पवन नेगी से करवाने का फैसला किया लेकिन हार्दिक पांड्या ने उनके ओवर में 21 रन जड़कर टीम को जीत दिला दी।

कोहली ने नेगी से ओवर कराने का समर्थन करते हुए कहा, “मैदान पर थोड़ी ओस थी, इसलिए तेज गेंदबाज को मौका देना रिस्की था। दुर्भाग्य से ये काम नहीं आया।”

ये भी पढ़ें: एक बार फिर आमने सामने होंगे बटलर-अश्विन, ऑर्चर से होगा गेल का मुकाबला

कप्तान ने 50 रन बनाकर और दो विकेट लेने वाले मोईन अली की करते हुए कहा, “मोईन शानदार कर रहे हैं। आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं और फिर गेंदबाजी में भी जान लगा रहे हैं। एक सीनियर खिलाड़ी को इस तरह से जिम्मेदारी उठाते देखना हमेशा अच्छा लगता है। वो तारीफ के हकदार हैं।”

उन्होंने आगे आने वाले मैचों को लेकर कहा, “हम इसका आनंद लेना चाहते हैं जैसा कि पिछले दो मैचों में किया है। हम अपना संयम बनाए रखना चाहते हैं और दबाव में टीम को धैर्य बनाते हुए प्रदर्शन करने जरूरत है।”

Editor's Pick