×

Vijay Hazare: विराट कोहली सिर्फ एक रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर और सनथ जयसूर्या की लिस्ट में होंगे शामिल

विराट कोहली 2010 के बाद पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे हैं. कोहली के पास 15 साल बाद अपने पहले ही मैच में बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. कोहली एक रन और बनाते ही लिस्ट ए के खास बल्लेबाजों की फेहरिस्त में शामिल हो जाएंगे.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 24, 2025 5:11 PM IST

Virat Kohli 16000 Runs: विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में 15 साल बाद वापसी (Virat Kohli in Vijay Hazare) कर रहे हैं. इस घरेलू वनडे टूर्नामेंट में कोहली ने अपना पिछला मुकाबला 2010 में खेला था. यानी तब न भारत ने 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जीता था और सचिन तेंदुलकर ने अभी तक संन्यास नहीं लिया था. इसके बाद से वह आज, बुधवार 24 दिसंबर को बेंगलुरु में आंध्रा के खिलाफ खेलेंगे. वैसे कोहली ने 2013 में दिल्ली के लिए अपना पिछला लिस्ट ए मैच खेला था. तब वह एनकेपी साल्वे टूर्नामेंट में खेले थे.

विराट कोहली को क्रिकेट का किंग कहा जाता है. और इस किंग की बादशाहत का सबसे ज्यादा दबदबा वनडे क्रिकेट में नजर आता है. कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं. टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा अब सिर्फ वनडे इंटरनेशनल फॉर्मेट खेलते हैं. और उनकी नजर 2027 के वनडे वर्ल्ड कप पर है. और इस टूर्नामेंट में खेलने को उसी की तैयारियों में जुटे रहने से जोड़कर देखा जा रहा है.

विजय हजारे में दो मैच खेलेंगे विराट कोहली

कोहली को दिल्ली की विजय हजारे टीम में शामिल किया गया है. वह इस टूर्नामेंट में दो मैच खेल सकते हैं. कोहली ऋषभ पंत की कप्तानी में खेलेंगे. कोहली के घरेलू क्रिकेट खेलने को बीसीसीआई के उस निर्देश से भी जोड़ा जा रहा है जिसमें अनुबंधित खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट के लिए उपलब्ध रहने को कहा गया है.

कोहली ने विजय हजारे में कुल 17 मैच खेले हैं. इसकी 16 पारियों में उन्होंने 910 रन बनाए हैं. इसमे उनका सर्वाधिक स्कोर 124 रन का है. इस टूर्नामेंट में कोहली का बल्लेबाजी औसत 60.66 का है. इमें चार सेंचुरी और चार हाफ सेंचुरी हैं.

लिस्ट ए में ग्राहम गूच सबसे आगे

लिस्ट ए में सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ग्राहम गूच के नाम हैं. गूच ने 613 मैचों में 22211 रन बनाए हैं. गूच ने इस फॉर्मेट में 44 सेंचुरी लगाई हैं. दूसरे नंबर पर भी इंग्लैंड के ही ग्रीम हिक हैं. हिक ने 22059 रन बनाए हैं. सचिन तेंदुलकर ने लिस्ट ए में 551 मैचों में 21999 रन बनाए.सचिन ने लिस्ट ए में सबसे ज्यादा 60 सेंचुरी लगाई हैं.

लिस्ट ए में 16000 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में कुमार संगाकारा, विवियन रिचर्ड्स, रिकी पोंटिंग, गार्डन ग्रीनिच और सनथ जयसूर्या का नाम शामिल है.

लिस्ट-ए में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी मैच पारियां नाबाद कुल रन सर्वाधिक स्कोर औसत सेंचुरी हाफ-सेंचुरी
ग्राहम गूच 613 601 48 22211 198* 40.16 44 139
ग्राहम हिक 651 630 96 22059 172* 41.30 40 139
सचिन तेंदुलकर 551 538 55 21999 200* 45.54 60 114
कुमार संगकारा 529 501 54 19456 169 43.52 39 120
विवियन रिचर्ड्स 500 466 61 16995 189* 41.96 26 109
रिकी पोंटिंग 456 445 53 16363 164 41.74 34 99
गॉर्डन ग्रीनिज 440 436 33 16349 186* 40.56 33 94
सनथ जयसूर्या 557 542 25 16128 189 31.19 31 82
विराट कोहली 342 329 50 15999 183 57.34 57 84

कोहली इसके साथ ही एक और बड़ी उपबल्धि की दहलीज पर हैं. वह लिस्ट-ए क्रिकेट में 16000 रन पूरे करने से सिर्फ एक रन दूर हैं. अगर आंध्रा के खिलाफ वह ऐसा कर लेते हैं तो सचिन तेंदुलकर के बाद वह दूसरे भारती बल्लेबाज होंगे. अभी तक 342 लिस्ट ए मैचों में कोहली ने 57.34 के औसत से 15999 रन बनाए हैं. इसमें 57 सेंचुरी और 84 हाफ सेंचुरी शामिल हैं.

TRENDING NOW

भारत को 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है. इसमें तीन मैच खेले जाएंगे. विजय हजारे के मुकाबलों से कोहली की तैयारी भी हो जाएगी. वनडे क्रिकेट में बीते चार मुकाबलों में कोहली ने चार 50+ स्कोर बनाए हैं. इसमें साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो सेंचुरी और तीसरे मुकाबले में 65 रन की नाबाद पारी शामिल है.

Tags: