IPL 2026 में महारिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली, सिर्फ 339 रन हैं दूर
IPL 2026 में महारिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली, सिर्फ 339 रन हैं दूर, कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं हासिल कर पाया है यह मुकाम
Virat Kohli आईपीएल 2026 में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं.. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस बल्लेबाज को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सिर्फ 339 रन और चाहिए.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - March 19, 2026 8:25 AM IST
IPL 2026 में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. सीजन का पहले मैच में गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी. इस मैच के साथ ही फैंस का अपने फेवरिट खिलाड़ी विराट कोहली को मैदान पर देखने का लंबे समय का इंतजार समाप्त हो जाएगा. कोहली साल 2008 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं. और पहले ही सीजन से वह आरसीबी के साथ हैं. मैदान पर जब कोहली उतरते हैं तो कोई-न-कोई कीर्तिमान बन ही जाता है. और आईपीएल के इस सीजन में भी विराट एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. कोहली अब आईपीएल में 9000 रन बनाने के करीब पहुंच गए हैं. इस सीजन में कोहली को यह मुकाम हासिल करने के लिए सिर्फ 339 रन और बनाने हैं. कोहली ने हालिया कुछ सीजन में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उस लिहाज से उनके लिए ये रन बहुत ज्यादा नहीं लगते.
रैंक
खिलाड़ी
टीम
मैच
पारी
नॉट आउट
रन
सर्वाधिक स्कोर
औसत
स्ट्राइक रेट
शतक
अर्धशतक
शून्य
1
विराट कोहली
RCB
267
259
40
8661
113*
39.54
132.85
8
63
10
2
रोहित शर्मा
DCH / MI
272
267
30
7046
109*
29.73
132.09
2
47
18
3
शिखर धवन
DC / DCH / MI / PBKS / SRH
222
221
29
6769
106*
35.25
127.14
2
51
11
4
डेविड वॉर्नर
DC / SRH
184
184
22
6565
126
40.52
139.77
4
62
11
5
सुरेश रैना
CSK / GL
205
200
30
5528
100*
32.51
136.73
1
39
8
6
एमएस धोनी
CSK / RPS
278
242
100
5439
84*
38.30
137.45
0
24
6
7
केएल राहुल
DC / KXIP / LSG / PBKS / RCB / SRH
145
136
23
5222
132*
46.21
136.02
5
40
4
कोहली अगर ऐसा कर लेते हैं तो वह आईपीएल के इतिहास में 9000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. कोहली का पिछले तीन सीजन में औसत 53 से ऊपर रहा है. ऐसे में पूरी संभावना है कि आईपीएल 2026 में वह 9,000 रनों का आंकड़ा छू लेंगे. विराट ने साल 2023 में 53.25 की औसत से 639, 2024 में 61.75 की औसत से 741, और 2025 में 54.75 की औसत से 657 रन बनाए थे. कोहली के 2025 में किए गए प्रदर्शन का आरसीबी को चैंपियन बनाने में अहम योगदान रहा था.
Add Cricket Country as a Preferred Source
2008 से आरसीबी के लिए खेल रहे विराट ने 267 मैचों में 39.55 की औसत और 132.86 की स्ट्राइक रेट से 8 शतक और 63 अर्धशतक लगाते हुए 8,661 रन बनाए हैं. विराट लीग में 8,000 रन पूरा करने वाले भी एकमात्र बल्लेबाज हैं. साथ ही, लीग में सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड भी उनके नाम ही है.
लीग के दूसरे सफल बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं. रोहित ने 272 मैचों की 267 पारियों में 2 शतक और 47 अर्धशतक लगाते हुए 7,046 रन बनाए हैं. शतक के मामले में जोस बटलर दूसरे नंबर पर हैं. इंग्लैंड के इस पूर्व कप्तान के नाम आईपीएल में 7 शतक हैं. बटलर के पास इस सीजन शतकों के मामले में कोहली से आगे निकलने का मौका होगा.
विराट अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में इस फॉर्मेट में उन्हें देखने का एकमात्र जरिया आईपीएल है. इसलिए विराट के फैंस आईपीएल के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आईपीएल 2026 का पहला ही मुकाबला आरसीबी और एसआरएच के बीच 28 मार्च को खेला जाना है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.