add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

लंबे बाल और दाढ़ी में Virat Kohli का नया लुक वायरल, फैन्स बोले- प्रोफेसर और शाहिद कपूर

इस वायरल हो रही तस्वीर में Virat Kohli पीली टीशर्ट के साथ लंबे बाल और मोटी-गहरी दाढ़ी में नजर आ रहे हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - May 25, 2021 12:52 PM IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) दुनिया में करोड़ों लोगों के स्टाइल आइकन हैं. उनकी हर एक लुक पर फैन फिदा हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर अब उनका एक नया लुक जमकर वायरल हो रहा है. इस लुक में विराट लंबे बाल और लंबी दाढ़ी में नजर आ रहे हैं. पीली टीशर्ट पहने विराट का यह नया लुक फैन्स को खूब पसंद आ रहा है और वे इसे फेमस वेब सीरीज मनी हाइस्ट के ‘प्रोफेसर’ या फिर बॉलीवुड मूवी कबीर सिंह के ‘शाहिद कपूर’ से जोड़ कर देख रहे हैं.

वैसे बता दें विराट कोहली इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर जाने के लिए मुंबई के एक होटल में क्वॉरंटीन में हैं. विराट के नेतृत्व में टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए रवाना होगी. इस बीच कोहली की यह नई तस्वीर वायरल हो रही है उसे क्वॉरंटीन टाइम का नाम दिया जा रहा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हालांकि विराट की यह तस्वीर फेक है, जिसे फोटोशॉप किया गया है. क्योंकि विराट कोहली ने पिछले सप्ताह ही अपनी पत्नी के अनुष्का शर्मा के साथ एक वीडियो पोस्ट किया था. विराट और अनुष्का देश में जारी कोविड- 19 की दूसरी लहर में सहयोग देने के लिए फंड जुटाने की मुहिम में जुटे हुए थे और उन्होंने अपना लक्ष्य हासिल कर इससे जुड़े लोगों को धन्यवाद देते हुए यह वीडियो पोस्ट किया था.

इस वीडियो में विराट हल्की दाढ़ी में अपने मीडियम लेंथ के बालों के साथ नजर आ रहे हैं. ऐसे में एक सप्ताह के भीतर वह इस वायरल तस्वीर जितने बाल नहीं बढ़ा सकते हैं. लेकिन जो भी हो फिलहाल फैन्स इस तस्वीर पर मजेदार कॉमेंट्स खूब कर रहे हैं.

इस फैन ने लिखा- विराट कोहली का कबीर सिंह वर्जन।

https://twitter.com/bhaiYag_ismile/status/1396462938915893250?s=20

इस फैन ने लिखा, ट्रॉफी हाइस्ट से प्रोफेसर का पहला लुक. 18 जून को रिलीज हो रही है.

https://twitter.com/AskRishabh/status/1396729809720410114?s=20

इस फैन ने लिखा, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए विराट कोहली का नया लुक, एकदम शानदार

https://twitter.com/ArbazHus77/status/1396754102617579523?s=20

इन्होंने तो इस तस्वीर से साथ विराट कोहली के लिए पूरी स्क्रिप्ट ही तैयार कर ली है. इनके मुताबिक, वह इंजीनियर की तरह दिख रहे हैं, जो किसी लड़की को प्रभावित करने के लिए गिटार पर ‘वो लम्हे’ प्ले करने वाला किरदार, जिसका मोहल्ले के पास में सिगरेट की दुकान पर लंबा खाता चल रहा है और वह बॉक्सर हाफ पेंट पहनकर बाहर निकल लेता है.

https://twitter.com/HaramiParindey/status/1396743214351093764?s=20

https://twitter.com/Lambda__Velorum/status/1396735884007936004?s=20