add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

विराट कोहली रेलवे के खिलाफ नहीं खेलेंगे मुकाबला, हेड कोच सरनदीप सिंह ने किया कंफर्म

विराट कोहली ने घरेलू वनडे टूर्नामेंट (विजय हजारे ट्रॉफी) में वापसी पर 131 और 77 रन बनाए थे. आंध्र के खिलाफ उन्होंने शतक जड़ा था.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 5, 2026 8:00 PM IST

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मंगलवार को विजय हजारे ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ दिल्ली के मैच में नहीं खेलेंगे. इससे पहले डीडीसीए के अध्यक्ष रोहन जेटली ने संकेत दिया था कि विराट कोहली तीन मैच खेल सकते हैं. मगर दिल्ली टीम के हेड कोच सरनदीप सिंह ने पीटीआई को बताया है कि विराट कोहली छह जनवरी को रेलवे के खिलाफ मैच का हिस्सा नहीं होंगे.

विराट कोहली ने घरेलू वनडे टूर्नामेंट (विजय हजारे ट्रॉफी) में वापसी पर 131 और 77 रन बनाए थे. वह अब 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली ODI सीरीज के लिए नेशनल टीम में शामिल होंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऋषभ पंत- हर्षित राणा होंगे टीम का हिस्सा: सरनदीप

हालांकि हेड कोच सरनदीप ने कहा कि पेसर हर्षित राणा और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत मंगलवार को अलूर में होने वाले मैच के लिए सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं. हेड कोच और भारत के पूर्व स्पिनर ने कहा, विराट उपलब्ध नहीं हैं, पंत और हर्षित कल खेलेंगे.

पांच मैचों में चार जीत के साथ टॉप पर है दिल्ली की टीम

दिल्ली अभी ग्रुप D में पांच मैचों में चार जीत के साथ टॉप पर है और रेलवे के खिलाफ जीत टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए काफी होनी चाहिए.

शानदार फॉर्म में है कोहली, न्यूजीलैंड सीरीज में होगी नजरें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला ODI 11 जनवरी को वडोदरा में खेला जाएगा.इसके बाद 14 और 18 जनवरी को राजकोट और इंदौर में मैच होंगे. विराट शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने पिछले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की होम सीरीज में दो सेंचुरी और नाबाद 65 रन की पारी खेली थी.