add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: साउथ अफ्रीका के खिलाफ मचाया धमाल, फिर भगवान की शरण में पहुंचे विराट कोहली

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में पहली बार 300 से अधिक रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 7, 2025 5:16 PM IST

Virat Kohli in Varaha Lakshmi Narasimha temple: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया. विराट कोहली ने तीन मैचों की सीरीज में पहली बार 300 से अधिक रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता. सीरीज का आखिरी मैच विशाखपट्टनम में खेला गया था, इस मैच के अगले दिन विराट कोहली ने आंध्र के सिम्हाचलम में वराह लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर गए, जहां उन्होंने दर्शन पूजन किया. विराट कोहली के साथ भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी नजर आए.

विराट व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहने मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और भगवान की आरती की. कोहली के हाथों में फूल माला और पूजा की थाली भी दिख रही है. कोहली का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. आंध्र प्रदेश का यह मंदिर जिसे सिंहाचलम मंदिर या श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह मन्दिर के नाम से भी जाना जाता है, पहाड़ियों में स्थित है. यह 300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और भगवान विष्णु के “वराह नरसिंह” रूप को समर्पित है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मंदिर के अधिकारियों ने कोहली और उनके परिवार का स्वागत किया और उन्हें दर्शन के लिए ले गए, दर्शन करने से पहले उन्होंने पारंपरिक कप्पस्थम्भम अलिंगनम (पवित्र स्तंभ को गले लगाना) अनुष्ठान में भाग लिया. दर्शन के बाद पुजारियों ने नादस्वरम की ध्वनि के साथ वेद आशीर्वाद का पाठ किया. पुजारियों ने खिलाड़ियों को मंदिर का पवित्र वस्त्र दिया और देवस्थानम की ओर से उन्हें भगवान का चित्र और प्रसाद भी भेंट किया.

विराट कोहली को इससे पहले प्रेमानंद महाराज और नीम करौली बाबा के यहां भी दर्शन पूजन करते देखा गया है.

साउथ अफ्रीका सीरीज में विराट कोहली का जलवा

विराट कोहली ने तीन मैच में 151 की शतक से 302 रन बनाए. कोहली ने पहली बार तीन मैचों की सीरीज में 300 से ज्यादा रन बनाए. उन्होंने सीरीज में लगातार दो शतक और एक अर्धशतक लगाया, उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी दिया गया. विराट इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज (22) का खिताब जीतने वाले प्लेयर हैं.