अब कहां की सैर पर हैं कोहली, नई तस्वीर भी बटोर रही है खूब सुर्खियां

विराट कोहली की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. कोहली इंदौर टेस्ट के बाद उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए गए थे.

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 06, 2023, 12:23 PM IST

Published On Mar 06, 2023, 12:23 PM IST

Last UpdatedMar 06, 2023, 12:23 PM IST

virat kohli, virat kohli temple visit temple virat kohli, virat kohli anushka sharma, virat kohli news, virat kohli ujjain,

Virat Kohli (Image Source: Twitter)

नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में शांत रहा है. हालांकि कोहली क्रीज पर काफी सहज नजर आ रहे हैं. हालांकि वह बहुत अधिक स्कोर नहीं बना पाए हैं.

विराट कोहली ने अभी तक तीन टेस्ट मैचों में सिर्फ 111 रन ही बनाए हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना आखिरी शतक साल 2019 में बनाया था. इसके बाद से वह इस फॉर्मेट में सैकड़ा नहीं बना पाए हैं. हालांकि सीमित ओवरों के प्रारूप में पूर्व भारतीय कप्तान अपने रंग में लौट आए हैं. फैंस को इंतजार है कि सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में कोहली अपनी खोई हुई फॉर्म हासिल कर लेंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस बीच रविवार को कोहली उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर भी गए. वहां उन्होंने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया. कोहली ने इसके बाद एक तस्वीर शेयर की है जिसके कैप्शन में उन्होंने ऊँ लिखा है. कोहली ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह एक प्यारे से पपी को गोद में लेकर बैठे हैं. इस साल की शुरुआत में कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन भी गए थे. इससे पहले वह उत्तराखंड के नीम करौली बाबा के आश्रम में भी गए थे. साथ ही वह ऋषिकेश के स्वामी दयानंद आश्रम में दर्शन करने गए थे.

कोहली के इस ट्वीट को करीब दो लाख लोग लाइक कर चुके हैं और 12 हजार लोगों ने रीट्वीट किया है. इतना ही नहीं इसे करीब दो मिलियन यानी 20 लाख लोग देख चुके हैं. वहीं इंस्टाग्राम पर चालीस लाख लोग इसे देख चुके हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

इस बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज सीरीज के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से हरा दिया था. 9 मार्च से सीरीज का चौथा और आखिरी मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा. भारतीय टीम अगर इस मैच को जीत जाती है तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया की कोशिश इस मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी करने की होगी.

Editor's Pick