add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'तुम मेरी जिंदगी की रोशनी हो..', विराट ने नए साल से पहले अनुष्का के लिए प्यारा सा मेसेज

विराट कोहली ने साल 2026 का स्वागत एक प्यारे से मेसेज के साथ किया है. उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ सेलिब्रेशन की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ एक तस्वीर साझा की है जिसमें दोनों ने मास्क पहना हुआ है. कोहली का मास्क स्पाइडरमैन जैसा...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 31, 2025 9:41 PM IST

विराट कोहली ने साल 2026 का स्वागत एक प्यारे से मेसेज के साथ किया है. उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ सेलिब्रेशन की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ एक तस्वीर साझा की है जिसमें दोनों ने मास्क पहना हुआ है. कोहली का मास्क स्पाइडरमैन जैसा लग रहा है. दोनों की यह तस्वीर काफी खुश और इन्जॉय के मूड वाली लग रही है.

फेसबुक पर शेयर की गई इस पोस्ट में कोहली ने एक प्यारा सा मेसेज साझा किया है. इस पोस्ट में कोहली ने अनुष्का को ‘अपनी जिंदगी की रोशनी’ कहा है. उन्होंने अनुष्का शर्मा के साथ साल 2026 में प्रवेश करना सुखद बताया है. इस तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों के बीच प्यार और अपनापन साफ दिख रहा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोहली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा- ‘साल 2026 में अपनी जीवन की रोशनी के साथ कदम रख रहा हूं.’ फैंस ने इस तस्वीर पर काफी प्यारे कॉमेंट किए हैं.

विराट कोहली ने हाल ही विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया. वह 15 साल बाद इस टूर्नामेंट में खेल रहे थे. उन्होंने दो मैच खेले. कोहली एक बार फिर दिल्ली के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. वह 6 जनवरी को रेलवे के खिलाफ खेलेंगे. यह मुकाबला बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा.

इंडिया टुडे ने दिल्ली डिस्ट्रिक असोसिएशन के अध्यक्ष रोहन जेटली के हवाले से बताया कि कोहली आने वाले मैचों में दिल्ली की टीम साथ बने रहेंगे. पूर्व कप्तान ने दिल्ली के लिए दो मैचों में 131 और 77 रन बनाए थे. इन दो पारियों में कोहली ने लिस्ट ए क्रिकेट में 16000 रन का आंकड़ा पार किया. वह सबसे कम पारियों 16 हजार लिस्ट ए रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए थे. कोहली ने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. कोहली ने 330 पारियों में यह 16000 रन का लिस्ट-ए का आंकड़ा हासिल किया. सचिन तेंदुलकर ने 391 पारियों में 16 हजार लिस्ट-ए रन पूरे किए थे.

कोहली ने इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे इंटरनेशनल सीरीज में लगातार दो सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी लगाई. भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत हासिल की. कोहली ने इसके साथ ही एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक लगाए थे. वहीं कोहली के नाम वनडे इंटरनेशनल में 53 शतक लगाए हैं.

भारतीय टीम अब 8 जनवरी को वड़ोदरा में जमा होगी. यहीं पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी को सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा.