add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

International Women's Day पर विराट कोहली ने पोस्ट की अनुष्का शर्मा और बेबी वामिका की खूबसूरत तस्वीर

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और बेटी वामिका की तस्वीर पोस्ट की है। टीम इंडिया के इस दिग्गज बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए पिता बनने का अनुभव भी साझा किया। कोहली ने लिखा, “बच्चे का जन्म देखना...

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - March 8, 2021 12:54 PM IST

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और बेटी वामिका की तस्वीर पोस्ट की है। टीम इंडिया के इस दिग्गज बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए पिता बनने का अनुभव भी साझा किया।

कोहली ने लिखा, “बच्चे का जन्म देखना किसी भी इंसान के लिए सबसे खूबसूरत, अविश्वसनीय और रोमाचंक अनुभव है। इसे देखने के बाद आप एक औरत की असली ताकत और दिव्यता को समझते हैं और ये समझ पाते हैं कि क्यों भगवान ने जीवन के सृजन के लिए उन्हें चुना है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने आगे लिखा, “ऐसा इसलिए है क्योंकि वो हम लोगों की तुलना में ज्यादा मजबूत होती हैं। मेरी जिंदगी में शामिल सभी ताकतवर, साहसी और दयालू महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं। और दुनिया भर की सभी औरतों को अंतरराष्ट्रीय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

कोहली की कप्तानी में हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की सीरीज 3-1 से जीती है। अहमदाबाद में खेले गए चौथे टेस्ट में एक पारी और 25 रन से शानदार जीत दर्ज करने के साथ ही टीम इंडिया ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बना ली है।

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 18 से 22 जून के बीच इंग्लैंड में खेला जाना है। हालांकि आईसीसी ने अभी तक फाइनल मैच का वेन्यू निश्चित नहीं किया है। शुरुआती खबरों के मुताबिक टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल लॉर्ड्स में खेला जाना था लेकिन अब इसके साउथम्पटन के एजेस बाउल स्टेडियम में होने की संभावा है।