×

कोहली ने दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला के साथ सेल्फी की पोस्ट

ब्रेक- अप के बाद कोहली ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने दिल का दर्द बताती हुई सेल्फी पोस्ट की थी, लेकिन उन्होंने उसे कुछ ही दे बार हटा लिया। अब उन्होंने एक और सेल्फी पोस्ट की है। इस सेल्फी में दिख रही महिला को उन्होंने 'दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला' बताया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 11, 2016 4:11 PM IST

विराट कोहली ने अनुष्का से ब्रेक अप के बाद दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला के साथ फोटो पोस्ट की है Picture courtesy: Virat Kohli’s Twitter account
विराट कोहली ने अनुष्का से ब्रेक अप के बाद दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला के साथ फोटो पोस्ट की है Picture courtesy: Virat Kohli’s Twitter account

हाल ही में संपन्न हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे में जबरदस्त बल्लेबाजी करने वाले भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली को श्रीलंका के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज से विश्राम दिया गया है। वह अपने खाली समय का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपने फैन्स से अपनी नई-नई फोटोज के साथ हर दूसरे दिन रूबरू होते रहते हैं। हाल ही में विराट कोहली अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा से ब्रेक- अप के कारण सुर्खियों में आए थे। लेकिन ब्रेक- अप के बाद विराट कोहली अपनी जिंदगी के खूब मजे ले रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प फोटोग्राफ्स साझा कर रहे हैं। ब्रेक- अप के बाद कोहली ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने दिल का दर्द बताती हुई सेल्फी पोस्ट की थी, लेकिन उन्होंने उसे कुछ ही दे बार हटा लिया। अब उन्होंने एक और सेल्फी पोस्ट की है। इस सेल्फी में दिख रही महिला को उन्होंने ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला’ बताया है। ये भी पढ़ें: धोनी ने हिंदी अखबार को 100 करोड़ रुपए का मानहानि केस करने की धमकी दी

TRENDING NOW

कोहली ने गुरुवार को अपनी मां सरोज कोहली के साथ सेल्फी ट्विटर हेंडल पर पोस्ट की। उन्होंने अपनी मां को सबसे खूबसूरत बताया और कहा कि वह उनका आत्मबल हैं। क्रिकेटर ने लिखा है, “दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला के साथ एक खूबसूरत दिन। मेरी ताकत, मेरी खुशी, मेरा सबकुछ; मेरी मां। कोहली को आगामी एशिया कप टी20 और टी20 विश्व कप को देखते हुए श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में आराम दिया गया है। लेकिन कोहली की अनुपस्थिति में पहले टी20 मैच में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम बुरी तरह से फेल हुई थी और भारत को पहला मैच 5 विकेट से गंवाना पड़ा था। इस मैच में भारतीय टीम ने अपने अंतिम 8 विकेट 69 रनों पर गंवा दिए थे। ऐसे में सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं कि क्या भारतीय बल्लेबाजी पूर्णतः कोहली पर निर्भर हो गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कोहली की अनुपस्थिति में भारतीय टीम दूसरा वनडे जीतने में कामयाब होती है कि नहीं।