- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Virat Kohli Posts Special Message For James Anderson for becames the first pacer to take 600 Test wickets
'मैंने जिन पेसर्स का सामना किया है उनमें से एंडरसन सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं'
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा
Published On Aug 26, 2020, 01:45 PM IST
Last UpdatedAug 26, 2020, 01:45 PM IST
Virat Kohli @ians
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की उपलब्धि की प्रशंसा की है जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 600 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं।
अब टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेना चाहते हैं जेम्स एंडरसन
कोहली ने एंडरसन की प्रशंसा की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘बधाई हो जिम्मी 600 विकेट की शानदार उपलब्धि हासिल करने के लिए। मैंने अभी तक जिन तेज गेंदबाजों का सामना किया है, वह निश्चित रूप से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं।’
Congratulations @jimmy9 for this outstanding achievement of 600 wickets. Definitely one of the best bowlers I’ve faced.
— Virat Kohli (@imVkohli) August 25, 2020
भारत के महान क्रिकेटर अनिल कुंबले और सौरव गांगुली ने भी एंडरसन की तारीफों के पुल बांधे। कुंबले ने ट्वीट किया, ‘बधाई हो जिम्मी, 600 विकेट हासिल करने के लिए। महान तेज गेंदबाज का बेहतरीन प्रयास। क्लब में आपका स्वागत।’
Congratulations @jimmy9 on your 600 wickets! Massive effort from a great fast bowler. Welcome to the club
— Anil Kumble (@anilkumble1074) August 25, 2020
मैच ड्रॉ समाप्त होने के बाद इस 38 वर्षीय गेंदबाज ने 700 विकेट हासिल करने के इरादे जाहिर किए। पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली ने भी एंडरसन की उपलब्धि के बाद ट्वीट किया, ‘जेम्स एंडरसन शानदार। यह उपलब्धि सिर्फ महानता है। 156 टेस्ट मैचों में तेज गेंदबाज के रूप में खेलने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। आप सभी युवा तेज गेंदबाजों को यह भरोसा दिलाओगे कि महानता हासिल की जा सकती है।’
Well done james Anderson @jimmy9 .. this milestone is just greatness ..156 test matches as fast bowler is just unthinkable..u will make every young fast bowler believe that greatness is achievable .@bcci @ECB_cricket
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) August 25, 2020
एंडरसन ने मंगलवार को ड्रॉ रहे तीसरे टेस्ट मैच के अंतिम दिन पाकिस्तानी कप्तान अजहर अली को आउट करके अपना 600वां विकेट लिया। वह अब सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में मुथैया मुरलीधरन (800), शेन वार्न (708) और अनिल कुंबले (619) के बाद चौथे स्थान पर हैं।