- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Virat Kohli Powerful innings break many records in RCB VS KKR IPL 2024 Match
IPL 2024: विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ खेली तूफानी पारी, टूटा बड़ा रिकॉर्ड
विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ 59 गेंद में 83 रन की नाबाद पारी खेली. अपनी पारी में कोहली ने चार चौके और चार छक्के लगाए.
Published On Mar 29, 2024, 09:49 PM IST
Last UpdatedMar 29, 2024, 09:49 PM IST
(Image credit-iplt20.com)
बेंगलुरु. टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन जारी है. शुक्रवार को केकेआर के खिलाफ मैच में कोहली का बल्ला एक बार फिर गरजा. कोहली ने इस सीजन लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया. कोहली ने इसके साथ ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है.
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ विराट कोहली ने 59 गेंद में 83 रन की नाबाद पारी खेली. अपनी पारी में कोहली ने चार चौके और चार छक्के लगाए. कोहली ने इसके साथ ही आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसके अलावा कोहली के नाम एक ग्राउंड पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है.
आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज:
विराट कोहली- 241
क्रिस गेल- 239
एबी डिविलियर्स- 238
टी-20 में एक मैदान पर सर्वाधिक रन
3243- विराट कोहली- बेंगलुरु
3238 – मुश्फिकर रहीम- मीरपुर
3036 – एलेक्स हेल्स- ट्रेंट ब्रिज
3020 – तमीम इक़बाल- मीरपुर
2958 -महमूदुल्लाह- मीरपुर
2957 – जेम्स विंस, द रोज़ बाउल
कोहली का ऑरेंज कैप पर कब्जा:
विराट कोहली ने इस पारी के साथ ऑरेंज कैप पर भी कब्जा कर लिया है. विराट कोहली के नाम आईपीएल 2024 के तीन मैच में 181 रन हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ कोहली ने 49 गेंद में 77 रन की पारी खेली थी.
आरसीबी ने 20 ओवर में बनाए 182 रन
विराट कोहली की इस पारी की बदौलत आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 182 रन बनाए. विराट कोहली के अलावा कैमरन ग्रीन ने 21 गेंद में 33 रन, ग्लेन मैक्सवेल ने 19 गेंद में 28 रन और दिनेश कार्तिक ने 08 गेंद में 20 रन की पारी खेली.