×

पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने की विराट कोहली की तारीफ

एशिया कप टी20 में 27 फरवरी को भारत और पाकिस्तान का मैच खेला गया जिसमें विराट ने संभल कर खेलते हुए 49 रनों की मैच जीताऊ पारी खेली थी।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 29, 2016 5:29 PM IST

विराट कोहली  © IANS
विराट कोहली © IANS

एशिया कप के दूसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली के जुझारू पारी खेलने के लिए पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने उनकी जमकर तारीफ किया। इनमें पाकिस्तानी दिग्गज खिलाड़ी जावेद मियांदाद और मोहम्मद यूसुफ भी शामिल हैं। एशिया कप टी20 में 27 फरवरी को भारत और पाकिस्तान का मैच खेला गया जिसमें विराट ने संभल कर खेलते हुए 49 रनों की मैच जीताऊ पारी खेली थी। अपने इसी सूझबूझ भरी पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया था। आपको बता दें कि विराट उस मैच में गलत अंपायरिंग का शिकार हुए थे। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। ये भी पढ़ें: बल्लेबाजों की भीड़ में चमक बिखेरते ये गेंदबाज

पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज खिलाड़ी जावेद मियांदाद ने कहा कि पाकिस्तानी बल्लेबाजों को तकनीकी रूप से और बेहतर बनना होगा और इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि दुनिया का कोई भी कोच किसी भी बल्लेबाज को अन्तर्राष्ट्रीय मैचों में कैसे बल्लेबाजी करनी है ये नहीं सिखा सकता है। ये भी पढ़ें: रोहित को लगी चोट, एशिया कप से हो सकते हैं बाहर

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाजी पर काफी मेहनत की है और अपने खेल को सुधारा है भारतीय बल्लेबाज रनों के भूखे है। कोहली इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है।

TRENDING NOW

वहीं मोहम्मद यूसुफ ने कहा कि पाकिस्तानी बल्लेबाजों को जब भी सपाट पिच मिलती है तो वे ज्यादा रन बनाते है लेकिन जब गेंद मूव कर रही हो तो वे जल्दी आउट हो जाते हैं और बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाते हैं। ऐसा देखा गया है जिस पिच से गेंदबाजों को मदद मिल रही हो उस पर सभी बल्लेबाज संघर्ष करते दिखते हैं लेकिन जो खिलाड़ी अपनी तकनीकी में सुधार कर लेता है वो आराम से ज्यादा रन बना सकता है। कोहली इसका बढ़िया उदाहरण हैं।