add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बड़े मैचों के खिलाड़ी है शिखर धवन: विराट कोहली

विराट कोहली ने एशिया कप फाइनल मुकाबले में 60 रन की मैच जीताऊ पारी खेलने वाले शिखर धवन की तारीफों के पुल बांधे

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - March 7, 2016 6:34 PM IST

विराट कोहली ने शिखर धवन की तारीफ करते हुए उनको बड़े मैचों का खिलाड़ी बताया © AFP
विराट कोहली ने शिखर धवन की तारीफ करते हुए उनको बड़े मैचों का खिलाड़ी बताया © AFP

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की प्रशंसा की है। धवन ने बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप फाइनल में 60 रनों की शानदार पारी खेलते हुए टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विराट ने bcci.tv से बात करते हुए कहा कि शिखर ऐसे बल्लेबाज हैं जो गेंद को हमेशा बहुत अच्छी तरह से मारते हैं और उनके लिए सिर्फ फॉर्म में वापस आना एक पारी की बात है, फॉर्म में आने के बाद वो क्या सकते हैं ये आप देख सकते हैं। धवन एशिया कप फाइनल मुकाबले से पहले बल्ले से संघर्ष कर रहे थे ने फाइनल मुकाबले में विराट कोहली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी निभाई। जिसकी मदद से भारत ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर छठीं बार एशिया कप खिताब पर कब्जा जमाया। ALSO READ: सचिन के लिए नहीं देश के लिए जीतना चाहता था विश्व कप: गौतम गंभीर

विराट ने धवन को आगामी टी20 विश्व कप 2016 के लिए भारतीय टीम का महत्वपूर्ण सदस्य बताया। विराट ने कहा कि हमने पिछले विश्व कप में देखा था किस तरह धवन शानदार फॉर्म में थे, वो बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं और हम टी20 विश्व कप में उन पर निर्भर हैं। कोहली ने आगे कहा कि उन्होने आईपीएल में शानदार खेल दिखाया, उनको ग्राउंड्स और परिस्थितियों और पिचों के बारे में जानते हैं, उन्हे उन सभी टीमों के गेंदबाजों की भी जानकारी है जिनके खिलाफ उन्होने खेला है। ALSO READ: टेस्ट क्रिकेट में 400 रन बनाना चाहता था: वीरेन्द्र सहवाग

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विराट ने आगे कहा कि मूझे खुशी है कि धवन टीम को ऐसी स्थिति में ले गए जहां से हमारे हारने की संभावना नहीं थी, उन्होने जिस तरह की क्रिकेट खेली उसके लिए हैट्स ऑफ। विराट ने भी इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों पर 41 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया।