IND vs ENG: अंपायरों पर दबाव बनाते और उनकी बेइज्जती करते दिखे हैं Virat Kohli: पूर्व कप्तान

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड लॉयड ने विराट कोहली पर तीखे कॉमेंट करते हुए कहा कि वह अंपायरों पर दबाव बना रहे हैं और उनका अपमान कर रहे हैं.

Edited By : India.com Staff |Mar 24, 2021, 04:08 PM IST

Published On Mar 24, 2021, 04:08 PM IST

Last UpdatedMar 24, 2021, 04:08 PM IST

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का मैदान पर आक्रामक रवैया कई पूर्व खिलाड़ियों को रास नहीं आता है. अपने इस व्यवहार की वजह से विराट कोहली एक बार फिर निशाने पर हैं. इस बार इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड लॉयड (David Llyod) ने उन पर निशाना साधा है. लॉयड ने कहा कि कोहली इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रहे तीनों फॉर्मेट में अंपायरों के प्रति भी आक्रामक रवैया अपनाए हुए हैं. वह उन पर दबाव बना रहे हैं, जो कि अपमानजनक है.

डेविड लॉयड ने डेली मेल में लिखे अपने कॉलम में विराट कोहली पर यह निशाना साधा. हाल ही में विराट कोहली ने अंपायर के ‘सॉफ्ट सिग्नल’ नियम पर सवाल खड़े किए थे. टी20 सीरीज के चौथे मैच में जब डेविड मलान ने सूर्यकुमार यादव का कैच लपका था, जो संदिग्ध लग रहा था. विराट ने इस सॉफ्ट सिंग्नल पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि यह ‘आई डॉन्ट नो’ (मैं नहीं जानता) कॉल होना चाहिए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लॉयड ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सॉफ्ट सिग्नल अंपायर को जितना हो सके उतना अधिकार देता है. 74 वर्षीय लॉयड ने आगे लिखा, ‘विराट कोहली को लगता है कि उस मैच में डेविड मलान ने कैच किया तो इंग्लैंड ने अंपायर पर दबाव बनाया कि वह सॉफ्ट सिग्नल आउट दें.

उन्होंने लिखा- यह तो मैं नहीं जानता कि अहमदाबाद में इंग्लैंड ने अंपायर नितिन मेनन पर दबाव बनाया था या नहीं! लेकिन मैं एक बात साफ जानता हूं कि- कोहली इस पूरे दौरे के दौरान ही अंपायरों पर दबाव बना रहे हैं. उनका अपमान कर रहे हैं और उनके फैसलों पर अपना विरोध जता रहे हैं.

लॉयड ने विराट के अंपायर्स कॉल पर दिए गए विचारों से भी असहमति जताई है. लॉयड अंपायर्स कॉल के समर्थन में दिखे और उन्होंने लिखा कि विराट कोहली शायद इसके असर के बारे में नहीं सोच रहे हैं. उन्होंने लिखा, अगर हर चीज आउट है भले ही गेंद गिल्लियों को सिर्फ छू रही है तो भी, ऐसे में टेस्ट मैच 2 दिन में खत्म हो जाएगा. एक वनडे इंटरनैशल मैच महज 4 घंटे में खत्म हो जाएगा. अपनी सटीकता के लिए मशहूर गेंदबाज जैसे जेम्स एंडरसन, जोश हेजलवुड और जसप्रीत बुमराह हर पारी में 8-8 विकेट लेंगे.’

Editor's Pick