add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

घरेलू क्रिकेट में शतक जड़ चुके हैं चहल, RCB ने दी जानकारी तो खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पाए विराट

युववेंद्र चहल ने कूल बिहार ट्रॉफी में शतकीय पारी खेली थी.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - May 13, 2020 9:56 AM IST

युवजेंद्र चहल (Y uzvendra Chahal) और विराट कोहली (Virat Kohli) के बीच अक्‍सर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के ट्रोलिंग के किस्‍से देखने को मिलते हैं। हाल ही में विराट ने चहल को जोकर तक कह दिया था। मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने चहल द्वारा घरेलू अंडर-19 क्रिकेट में खेली गई शतकीय पारी के बारे मे फैन्‍स को बताया, जिसपर विराट कमेंट करने से बाज नहीं आए।

भारतीय टीम के कप्‍तान ने आरसीबी के इस ट्वीट पर कहा कि जरूर वो कोई प्रदर्शनी मैच रहा होगा। आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने कूच बिहार ट्रॉफी-2008-09 में बेंगलुरू में हरियाणा की तरफ से खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ खेली युजवेंद्र चहल की पारी के बारे में बताया।

फ्रेंचाइजी ने बताया है कि चहल ने अंडर-19 टीम के उस मैच में पहली पारी में 135 और दूसरी पारी में 46 रन बनाए थे। इस पूरे टूर्नामेंट में उनके बल्‍ले से 281 रन निकले थे। फ्रेंचाइजी ने पोस्ट के साथ लिखा, “ऊपरी क्रम में खेल अच्छा रहेगा, युजी।” कोहली ने इस पर जवाब दिया, “निश्चित तौर पर प्रदर्शनी मैच में।”