- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Virat Kohli, Ravichandran Ashwin support Abhinav Mukund’s stand on racial remarks
अभिनव मुकुंद के समर्थन में उतरे कोहली-अश्विन
भारतीय कप्तान ने नस्लीय टिप्पणियों पर मुकुंद के कड़े रवैये का समर्थन किया।
Published On Aug 11, 2017, 09:44 AM IST
Last UpdatedAug 11, 2017, 09:44 AM IST

भारतीय टेस्ट टीम में शामिल अभिनव मुकुंद हाल ही में नस्लीय टिप्पणी के शिकार बने थे। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों पर कुछ लोगों ने बेहद दी शर्मनाक टिप्पणियां की थी, हालांकि मुकुंद ने इसका जवाब सकारात्मक तरीके से देने का फैसला किया। उन्होंने ना केवल अपने बल्कि हर उस शख्स जिसके साथ कभी ना कभी इस तरह का वाकया हुआ है, उन सभी के लिए आवाज उठाई। उन्होंने एक संवेदनशील ट्वीट के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त की और अब उनके समर्थन में कप्तान विराट कोहली समेत टीम इंडिया के कई खिलाड़ी उतर आए हैं।
— Abhinav mukund (@mukundabhinav) August 9, 2017
कप्तान कोहली ने ट्वीट किया, ‘‘बहुत अच्छा कहा अभिनव।’’ मुकुंद ने सोशल मीडिया पर नस्लवादी टिप्पणियों पर करारा जवाब देते हुए कहा है कि अपनी त्वचा के रंग के कारण वह खुद बरसों से यह अपमान झेलते आये हैं। केवल कोहली ही नहीं रविचंद्रन अश्विन और हार्दिक पांड्या ने भी उनका समर्थन किया। अश्विन ने लिखा, ‘‘पढ़ें और सीखें, इसे बड़ा मसला नहीं बनायें क्योंकि यह किसी की भावनाएं हैं।’’ यहां तक कि बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा भी मुकुंद का बयान पढ़ने के बाद उनके समर्थन में आयी। [ये भी पढ़ें: कपिल देव ने भारतीय तेज गेंदबाजों की जमकर तारीफ की]
Very well said Abhinav. — Virat Kohli (@imVkohli) August 10, 2017
Corrrrrecttt — Gutta Jwala (@Guttajwala) August 10, 2017
Read and learn, don’t make it a headline cos its someone’s emotion. https://t.co/AnN9EMofj2
— Ashwin Ravichandran (@ashwinravi99) August 10, 2017
Muk on point I love https://t.co/s6e4Xb5H7t
— hardik pandya (@hardikpandya7) August 10, 2017
अपने ट्विटर पेज पर एक बयान में मुकुंद ने त्वचा के रंग को लेकर भेजे गए कुछ संदेशों पर निराशा जताई है। मुकुंद ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहला टेस्ट की दूसरी पारी में 81 रन बनाये थे। तमिलनाडु के इस बल्लेबाज ने स्पष्ट किया कि उनके बयान में भारतीय क्रिकेट टीम के किसी सदस्य से कोई सरोकार नहीं है।