- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Virat kohli reaction on icc decade awards said he never strived to be better than everybody just tried 4295211
ICC Decade Awards: ICC के दो बड़े अवॉर्ड जीतने के बाद Virat Kohli ने बताया अपना सक्सेस मंत्र
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ICC के 2 बड़े अवॉर्ड अपने नाम करने पर कहा उन्होंने कभी निरंतरता के बारे में सोचा नहीं है.
Published On Dec 28, 2020, 06:49 PM IST
Last UpdatedDec 28, 2020, 06:49 PM IST
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को आईसीसी ने इस दशक के दो बड़े पुरस्कारों के लिए चुना है. भारत की रन मशीन कोहली ने अपनी दमदार बैटिंग से सभी को प्रभावित किया है. उन्हें इस दशक के लिए आईसीसी का सबसे बड़ा अवॉर्ड सर गैरीफील्ड सोबर्स (Sir Garfield Sobers Award) और दशक ICC पुरुष वनडे क्रिकेटर (ICC Men’s ODI Cricketer of the Decade) चुना गया है.
इस अवॉर्ड के ऐलान के बाद आईसीसी (ICC) और बीसीसीआई (BCCI) द्वारा प्रीरिकॉर्डेड वीडियो संदेश जारी किया गया. इस वीडियो में विराट ने अपने खेल पर चर्चा की है. उन्होंने कहा, ‘अगर सिर्फ निरंतरता पर फोकस किया जाए तो मुझे नहीं लगता कि आप लगातार अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. आपको यह तय करना होता है कि आप मैदान पर उतरें तो हर हालत में टीम की जीत का प्रयास करें. ऐसा सोचने पर ही आप अपनी सीमाओं और क्षमताओं से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं.’
https://twitter.com/ICC/status/1343476314699948033?s=20
उन्होंने कहा, ‘मेरी हमेशा यही सोच रही है. मैं मैदान पर अपना दिल और आत्मा लगा देता हूं और प्रयास करता हूं कि एक टीम के रूप में हम सही दिशा में बढें. नतीजा मिले या नहीं.’ कोहली ने कहा कि टीम के लक्ष्यों के साथ ही व्यक्तिगत प्रदर्शन जुड़ा होता है. इससे खिलाड़ी को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में मदद मिलती है और उनके साथ भी ऐसा ही हुआ है.’
उन्होंने कहा, ‘इससे सभी फॉर्मेट में लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलती है. आप यह तय करना चाहते हैं कि हर बार मैदान पर उतरें तो टीम के लिए कुछ यादगार कर जाएं.’ कोहली ने कहा, ‘आप 40 रन बनाए, 50, 60 या फिर शतक या दोहरा शतक. मैं हमेशा जब तक हो सके, टिककर बल्लेबाजी की कोशिश करता हूं ताकि जीत का मार्ग प्रशस्त हो.’
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे फिट खिलाड़ियों में शुमार कोहली ने कहा कि वह सारे प्रारूप खेलना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘यह चैलेंजिंग है लेकिन मेरा हमेशा से मानना रहा है कि मैं हर फॉर्मेट में अच्छा क्रिकेट खेलना चाहता हूं. इससे मुझे फॉर्मेट के अनुरूप ढलने में मदद मिलती है क्योंकि मैं बेसिक्स पर फोकस रखता हूं.’
इनपुट : भाषा