Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com/hi की टीम की अगुआई कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया का 16 साल का अनुभव है. करियर की विधिवत श ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 1, 2025 12:11 AM IST

विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास वापस लेने वाले हैं? सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चाएं हो रही हैं. और इस अफवाहों पर अब विराट कोहली ने खुद जवाब दिया है. रविवार, 30 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची वनडे में सेचुरी लगाने वाले कोहली ने मैच के बाद इस पर प्रतिक्रिया दी. मैच में 135 रन की पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच बने कोहली ने बताया कि क्या वह अब भी एक ही फॉर्मेट खेलते रहेंगे.
37 बरस के हो चुके विराट कोहली ने कमाल की पारी खेली और अपनी फिटनेस का सबूत दिया. उन्होंने कहा कि मैच से एक दिन पहले उन्होंने पूरा आराम किया.
उन्होंने कहा, ‘मैंने मैच से पहले एक दिन का ब्रेक लिया. मैं भी 37 साल का हो चुका हूं और रिकवरी के लिए मुझे ख्याल रखने की जरूरत होती है.’
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत के 0-2 से हारने के बाद ये चर्चा जोर से होने लगी थी कि कोहली को टेस्ट क्रिकेट में वापसी करनी चाहिए.
इसी पर हर्षा भोगले ने उनसे सवाल पूछा, ‘क्या वनडे एकमात्र फॉर्मेट है जो आप खेलते रहेंगे?’
कोहली ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘हां, वनडे ही वह एकमात्र फॉर्मेट होगा जो मैं खेलता रहूंगा.’
इसके साथ ही कोहली ने खुद ही टेस्ट क्रिकेट में अपनी वापसी की अटकलों को खत्म कर दिया. कोहली ने इस साल मई में 123 टेस्ट मैच खेलने के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था.
इस खबर को बढ़ाया जा रहा है…
विराट कोहली ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का 52वां शतक लगाया. वह किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. अपनी 120 गेंद की पारी में उन्होंने कुल 11 चौके और सात छक्के लगाए. विराट के साथ ही रोहित शर्मा भी अच्छे फॉर्म में थे. रोहित ने भी 57 रन बनाए. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 136 रन की मजबूत साझेदारी की.
भारत ने अपने 50 ओवरों में 349 रन बनाए. साउथ अफ्रीका ने बहुत अच्छी तरह लक्ष्य का पीछा किया लेकिन वह आखिरी ओवर में 332 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. भारत की ओर से कुलदीप यादव ने चार और हर्षित राणा ने तीन विकेट लिए.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
