RCB के नए 'लोगो' पर विराट कोहली ने दी प्रतिकिया, कहा- लोगो का काम है कहना...
आईपीएल 2020 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपना नया लोगो लांच किया है।
Published On Feb 15, 2020, 01:43 PM IST
Last UpdatedFeb 15, 2020, 01:43 PM IST
virat kohli with team @ BCCI
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वह अपनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के नए लोगो से काफी खुश हैं। टीम ने शुक्रवार को अपना नया ‘लोगो’ लांच किया, जिसमें सोने के रंग का शेर है। लोगो के इर्द-गिर्द लाल रंग का इस्तेमाल हुआ है, जो रॉयल चैलेंजर्स का पारंपरिक रंग है।
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट किया, “लोगो का काम है कहना। आरसीबी का नया लोगो देखकर खुश हूं। यह हमारी बोल्ड छवि और चुनौतीपूर्ण भावना को दर्शाता है।”
पढ़ें:- IND vs NZXI: शमी की तेजी के सामने पस्त हुए कीवी बल्लेबाज, बुमराह-सैनी-उमेश का भी चला जादू
विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलुरू अभी तक आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है। इस बार नए लोगो के साथ उसकी कोशिश होगी कि वह अपने खिताबी सूखे को खत्म करे।