• Home
  • News
  • Virat Kohli rejects soft drink Endorsement deal of worth millions

विराट कोहली ने करोड़ो की सॉफ्ट ड्रिंक एड की डील को ठुकराया

कोहली का कहना है कि वह खुद कोई सॉफ्ट ड्रिंक नहीं पीते इसलिए वह उसका एड नहीं करेंगे।

Edited By : Gunjan Tripathi |Sep 15, 2017, 08:38 AM IST

Published On Sep 15, 2017, 08:38 AM IST

Last UpdatedSep 15, 2017, 08:38 AM IST

विराट कोहली © IANS
विराट कोहली © IANS

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। युवाओं के लिए कोहली एक आदर्श जैसे हैं और लोग उनकी हर बात को फॉलो करते हैं। कोहली जानते हैं कि ये उन पर एक बड़ी जिम्मेदारी है इसलिए वह कोई भी गलत कदम नहीं उठाना चाहते। हाल ही में कोहली ने करोड़ों रुपए की सॉफ्ट ड्रिंक की एड को मना कर दिया। द हिंदू में छपी खबर के मुताबिक कोहली किसी भी तरह की कॉर्बोनेटेड ड्रिंक नहीं पीते हैं इस वजह से उन्होंने इसकी एड करने से भी मना कर दिया।

टीम इंडिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक कोहली सख्त डाइटिंग करते हैं जिसमें कॉर्बोनेटेड ड्रिंक शामिल नहीं हैं। 28 साल के कोहली बल्लेबाजी करते समय बाउंड्री कम लगाते हैं और ज्यादा रन भाग कर ही लेते हैं। इसी से उनकी फिटनेस का पता चलता है। श्रीलंका दौरे पर जाने से पहले जब पूरी टीम को यो-यो टेस्ट से गुजरना पड़ा था, तो कप्तान उस टेस्ट में सबसे आगे थे। इस टेस्ट में सर्वाधिक अंक 19.5 होते हैं जबकि कोहली ने कुल 21 अंक हासिल किए थे। द हिंदू ने कोहली के हवाले से लिखा, “मैं पहले खुद को समझाता हूं कि मैं ऐसा कर सकता हूं और उसके बाद मैं बाकी खिलाड़ियों को ऐसा करने के लिए कहता हूं।” [ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 3 वनडे नहीं खेलेंगे शिखर धवन]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोहली अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हैं जिसमे वह जिम में एक्सरसाइज कर रहे होते हैं। पिछले दिनों बीसीसीआई ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें दिखाया गया था कि कोहली अपने आप को फिट रखने के लिए कितनी मेहनत करते हैं।

Editor's Pick