×

जब कॉकरोच को अचार समझ बैठे विराट कोहली

मुंबई के मॉल में विराट अपने क्लॉथलाइन ब्रांड 'Wrong' को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 13, 2015 2:05 PM IST

विराट कोहली रविवार को मुंबईमें अपने ब्रांड को प्रमोट करने पहुंचे © PTI
विराट कोहली रविवार को मुंबईमें अपने ब्रांड को प्रमोट करने पहुंचे © PTI

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में मुंबई के एक मॉल में अपनी जिंदगी का एक बेहद संजीदा राज साझा किया। इस मॉल में विराट अपने क्लॉथलाइन ब्रांड ‘Wrong’ को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे। कोहली ने इस दौरान अपनी मलेशिया ट्रिप के बारे में बात करते हुए बताया कि वह एक रेस्टोरेंट में लंच के दौरान कॉकरोच को अचार समझकर खाने लगे थे, लेकिन इतने में किसी ने उन्हें बताया कि यह कॉकरोच है। जिसके बाद विराट ढगे से रह गए थे। मॉल में अपने प्रशंसकों से रूबरू होते हुए विराट ने अपनी जिंदगी के कुछ और मजेदार पल साझा किए। उन्होंने बताया कि वह एक बार लगातार 28 घंटों तक नहीं सोए थे। ये भी पढ़ें: जब मोहिंदर अमरनाथ ने कहा, जावेद मेरे देश को कुछ मत कहना

पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे में महेंद्रसिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद विराट भारतीय टेस्ट टीम के फुल टाइम कप्तान बने थे। विराट की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका को उसी के घर में 22 सालों के बाद 2-1 से मात दी थी। वहीं हाल ही में संपन्न हुई सीरीज में भारतीय टीम ने मेहमान दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हरा दिया। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान पर है। ये भी पढ़ें: भारतीय बल्लेबाजों के स्पिन खेलने की कला में सुधार की जरूरत: रवि शास्त्री

TRENDING NOW

वहीं दक्षिण अफ्रीका को अंतिम टेस्ट मैच में 337 रनों से हराकर भारतीय टीम अब टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आ गई है। विराट कोहली ने जिस तरह से हाल की सीरीजों में गजब का कप्तानी कौशल दिखाया है उससे यह इंकार नहीं किया जा सकता कि भविष्य में वह वनडे में भी महेंद्र सिंह धोनी की जगह ले सकते हैं। भारतीय टीम को जनवरी, 2016 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना हैं जहां वह 5 एकदिवसीय व तीन टी-20 मैच खेलेगी। ये भी पढ़ें: भारत के पांच सबसे तेज गेंदबाज