×

तो इसलिए ज्यादा छक्के नहीं मारते विराट कोहली

कोहली ने अब तक 33 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 27 छक्के मारे हैं जो उनके द्वारा 127 चौके के मुकाबले में बहुत कम नजर आते हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 24, 2016 3:47 PM IST

विराट कोहली  © Getty image
विराट कोहली © Getty image

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक विराट कोहली ने हाल ही में जो बयान दिया है उसने उनके तमाम चाहने वालों को भौंचक्का छोड़ दिया है। कोहली का कहना कि वह बड़े छक्के नहीं मार सकते। कोहली ने अब तक 33 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 27 छक्के मारे हैं जो उनके द्वारा 127 चौके के मुकाबले में बहुत कम नजर आते हैं। एशिया कप के पहले कोहली ने कहा कि वह अब चौके मारने में ज्यादा भरोसा जताते हैं। कोहली ने कहा, ” मेरी शुरूआती दिनों में रणनीति थी 10 गेंदों पर 10 रन बनाना और फिर उसके बाद तेजी से रन बनाना। लेकिन मुझे अहसास हुआ कि मेरे पास ऐसे शॉट नहीं हैं कि मैं बड़े छक्के जड़ पाऊं। मैं इस सच्चाई को जानता हूं कि मैं बड़े सिक्सर नहीं लगा सकता और इसलिए मैंने चौकों पर ध्यान केंद्रित किया।” ये भी पढ़ें: भारत बनाम बांग्लादेश(प्रिव्यु): जीत के साथ एशिया कप का अभियान शुरू करना चाहेगी भारतीय टीम

कोहली ने आगे कहा, “एशिया कप में जाते हुए हमाारी टीम अच्छे फॉर्म में है। हम अति-आत्मविश्वासी नहीं बन सकते। हमें सभी विपक्षी टीमों का सम्मान करना होगा।” वहीं कोहली ने बांग्लादेश के नवोदित तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान की जमकर प्रशंसा की। गौरतलतब है कि इसी तेज गेंदबाज ने अंतिम बांग्लादेश दौरे के दौरान भारतीय बल्लेबाजों को नाकों चने चबवाए थे।

TRENDING NOW

कोहली ने कहा, “पिछले एक साल में मुस्ताफिजुर ने शानदार प्रदर्शन किया है। उसने खेल में मसाला भरने का काम किया है। खेल में ऐसे गेंदबाजों की जरूरत होती है जो बल्लेबाजों को परेशान करें। इससे खेल में ज्यादा गहमा-गहमी देखने को मिलती है। बतौर बल्लेबाज यह और अच्छा होता है क्योंकि आप सोचते हैं कि आपको गेंदबाज का सामना करने के लिए कुछ अलग करने की जरूरत है।” भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप 2016 का पहला मैच 24 फरवरी बुधवार को मीरपुर में खेला जाएगा।