- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Virat Kohli roams shirtless in the changing room, says KL Rahul: Reports
बिना शर्ट के ड्रेसिंग रूम में घूमते हैं विराट कोहली, इस क्रिकेटर को नहीं है पसंद
विराट कोहली ने बताया कि उन्हें आमिर खान की फिल्में जो जीता वही सिकंदर, 3 इडियट्स, और पीके बहुत पसंद हैं। इस पर आमिर ने कहा कि हां वो तो पसंद आएगी ही। क्योंकि पीके फिल्म में अनुष्का मुख्य लीड रोल में हैं।
Published On Oct 04, 2017, 01:27 PM IST
Last UpdatedOct 04, 2017, 01:27 PM IST

दीपावली के मौके पर विराट कोहली और आमिर खान एक शो में एक दूसरे से रूबरू होंगे। इस मौके पर ये दोनों हस्तियां अपनी अपनी जिंदगी के कई राज खोलेंगे। इस शो की रिकॉर्डिंग हो चुकी है। इस शो में रिकॉर्डिंग के वक्त विराट कोहली समेत टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी भी मौजूद रहे। खिलाड़ियों ने अपने कप्तान के बारे में कई बातें शेयर कीं। इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक इस शो में दर्शक के तौर पर मौजूद रहे समीर एलाना ने इस शो की कुछ दिलचस्प बातें बताई।
विराट कोहली के बारे में बोले केएल राहुल: केएल राहुल ने कहा कि विराट कोहली के बारे में अच्छी चीजें ये है कि वह फिटनेस पर, खुद में सुधार और जिम्मेदारी का खासा ख्याल रखते हैं। वहीं बुरी बातों के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें दिखावा करना पसंद है, वह चेंजिंग रूम में बिना शर्ट के घूमते हैं और हमेशा फोन पर लगे रहते हैं।
विराट कोहली ने गुरुमीत राम रहीम से मिलने बारे में बताया कि उनसे मिलने के साथ वाली सबसे मजेदार बात ये थी कि वह आशीष नेहरा को जगदीश नेहरा और यूसुफ पठान को जुसुफ पठान कहते थे।
[ये भी पढ़ें: विराट कोहली का बड़ा खुलासा, अनुष्का शर्मा की ये बात नहीं है पसंद!]
विराट कोहली ने बताया कि उन्हें आमिर खान की फिल्में जो जीता वही सिकंदर, 3 इडियट्स, और पीके बहुत पसंद हैं। इस पर आमिर ने कहा कि हां वो तो पसंद आएगी ही। क्योंकि पीके फिल्म में अनुष्का मुख्य लीड रोल में हैं।
साल 2011 वर्ल्ड कप फाइनल के बारे में बातचीत करते हुए कोहली ने कहा, मुझे डर लग रहा था कि मलिंगा यॉर्कर ने डाले। मैं पहले से ही घबराया हुआ था। लेकिन 2-3 बॉल के बाद मेरी नजरें जम गईं। 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराते हुए 28 सालों के बाद वर्ल्ड कप जीता था।