add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

विराट कोहली ने सुलझाई सलामी बल्लेबाज की समस्या

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 में जीत हासिल कर सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 11, 2020 10:04 AM IST

रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाली टीम में वापसी कर रहे शिखर धवन और शानदार फॉर्म में चल रहे केएल राहुल ने। राहुल के लिए ये सीरीज टी20 विश्व कप में जगह पक्की करने का मौका था, वहीं चोट से वापसी कर रहे धवन के लिए खुद को फिर से टीम इंडिया का स्थाई सलामी बल्लेबाज साबित करने का मौका, जिसमें वो कुछ हद तक सफल हुए।

धवन ने श्रीलंका के खिलाफ दो टी20 मैचों में 84 रन बनाए, जिसमें पुणे में बनाया अर्धशतक भी शामिल है। लेकिन धवन की इस पारी में टीम मैनेजमेंट को फिर एक बार इस मुश्किल में ला खड़ा किया है कि रोहित, राहुल और धवन में से किन दो खिलाड़ियों को सलामी बल्लेबाज के तौर पर सीमित ओवर स्क्वाड में मौका दिया जाय। भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास इसका सीधा जवाब है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोहली ने कहा कि रोहित, राहुल और धवन तीनों ही अच्छे खिलाड़ी हैं और जो भी बेहतर प्रदर्शन करेगा, उसे मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “तीनों ही सॉलिड खिलाड़ी हैं, बात आखिर में इस पर ही आती है कि कौन बेहतर प्रदर्शन करता है। रोहित लगातार अच्छा प्रदर्शन करता रहा है। लोगों को उनकी तुलना एक दूसरे से नहीं करनी चाहिए, मैं इन सब में विश्वास नहीं रखता हूं।”

INDvSL, 3rd T20: भारत ने श्रीलंका को 78 रन से हरा टी-20 सीरीज 2-0 से जीती

पुणे टी20 में श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद प्रेसेंटेशन के दौरान कप्तान ने कहा, “साल की अच्छी शुरुआत रही। हम सही रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं, एक मैच में रनों की पीछा करना और दूसरे में लक्ष्य सेट करना। ये जीत काफी अहम है, इसलिए मैं खुश हूं। 200 का आंकड़ा पार करने से ही आपको एक आत्मविश्वास मिलता है। मध्य क्रम का बिखरना चुनौतीपूर्ण था लेकिन मनीष और शार्दुल ने आखिरी में अच्छा किया।”

कोहली ने आगे कहा, “हमने उन खिलाड़ियों को देखा जिन्होंने आगे बढ़कर प्रदर्शन किया जहां सीनियर खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं कर सके और हमें आगे आने वाले मैचों में भी ऐसा करने की जरूरत है। हमें कुछ खाली जगहों को भरना है। मुझे लगता है कि आज भी, हमने 180 का सोचा था और 200 पार कर गए। मुंबई में भी, हमने 200 सोचा तो 230 पार कर गए। हम ऐसी टीम नहीं बनना चाहते जो कि पहले बल्लेबाजी करते हुए हिचकिचाती हो और हम उसी रवैए से बल्लेबाजी करना चाहते थे जैसा कि हम रनों का पीछा करने के दौरान करते हैं।”