×

फोर्ब्स एशिया की सूची में शीर्ष पर विराट कोहली

विराट कोहली ने ने फोर्ब्स एशिया की "होनहार युवा नेताओं और खेल परिवर्तकों" की सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 25, 2016 5:25 PM IST

विराट कोहली   © AFP Image
विराट कोहली © AFP Image

भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा, क्रिकेटर विराट कोहली और शीर्ष वरीयता प्राप्त सानिया नेहवाल ने फोर्ब्स एशिया की “होनहार युवा नेताओं और खेल परिवर्तकों” की सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इस सूची में 30 साल से कम उम्र के युवा नेताओं व खिलाड़ियों को सम्मिलित किया गया है जिसमें 56 भारतीयों को सम्मिलित किया गया है। फोर्ब्स ’30 अंडर 30 एशिया’ में 300 युवा उद्यमियों व खिलाड़ियों को विभिन्न देशों भारत, इंडोनेशिया, चीन, हांगकांग, सिंगापोर, जापान, पाकिस्तान, वियतनाम और ऑस्ट्रेलिया से सम्मिलित किया गया था। इस सूची में 56 भारतीयों को सम्मिलित किया गया जिसमें 27 साल के कोहली, नेहवाल, सानिया और 26 साल की बॉलीवुड अभिनेत्री श्रृद्धा कपूर ने शीर्ष स्थानों पर बाजी मारी। ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा बने निसान के ग्लोबल एंबैसडर

साल 2015 में 1 करोड़ 13 लाख डॉलर की कमाई करने वाले भारतीय सेलीब्रिटी कोहली के बारे में फोर्ब्स ने कहा कि भारत के क्रिकेट कल्चर के शीर्ष पर बल्लेबाजी के राजकुमार कोहली हैं, जिन्होंने अपने नेतृत्व में भारत को जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में एकतरफा जीत दिलाई थी। फोर्ब्स ने सानिया मिर्जा के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि मिर्जा 16 साल की उम्र में ही पेशेवर खिलाड़ी बन गई थीं। वह अब तक की सबसे सफलतम भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी हैं। वह भारत में सबसे ज्यादा भुगतान की जाने वाली और बड़ी प्रोफाइल वाली एथलीट हैं।

TRENDING NOW

सानिया इस समय अपनी पार्टनर मार्टिना हिंगिस के साथ टेनिस डबल्स में नंबर एक टेनिस खिलाड़ी हैं। 25 साल की सानिया नेहवाल को रोल मॉडल और भारतीय बैडमिंटन की क्वीन बताते हुए फोर्ब्स ने कहा कि वह दुनिया की नंबर एक महिला खिलाड़ी हैं साथ ही वह विश्व के उन 24 खिलाड़ियों में से एक हैं जो इस अगस्त में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक काऊंसिल समिति के रियो गेम्स के दौरान चुनाव में खड़ी हो रही हैं।
रोहित शर्मा बने निसान के ग्लोबल एंबैसडर