• Home
  • News
  • Virat Kohli Says I Treat Every one from Kuldeep Yadav And MS Dhoni in Same Manner

विराट बोले, 'मेरी कुलदीप से भी उतनी ही दोस्ती है, जितनी धोनी से'

कोहली ने कहा, "मेरी कुलदीप से भी उतनी ही दोस्ती है, जितनी धोनी से है। माहौल ऐसा है कि आप किसी से कुछ भी कह सकते हैं।"

Edited By : Indo-Asian News Service |Jul 24, 2019, 04:25 PM IST

Published On Jul 24, 2019, 04:25 PM IST

Last UpdatedJul 24, 2019, 04:25 PM IST

Virat Kohli, Kuldeep Yadav , Yuzvendra Chahal And MS Dhoni

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने जोर देकर कहा है कि भारत के ड्रेसिंग रूम में माहौल बहुत अच्छा रहता है। सभी को अपना विचार सामने रखने की आजादी होती है। ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ को दिए साक्षात्कार में कोहली ने कहा, “डांटने वाला माहौल अब चेंज रूम में है ही नहीं। मेरी कुलदीप से भी उतनी ही दोस्ती है, जितनी धोनी से है। माहौल ऐसा है कि आप किसी से कुछ भी कह सकते हैं।”

कोहली ने कहा, “मैं खुद अब लोगों के पास जाकर कहता हूं-देखो ये गलतियां मैंने की हैं। तुम मत करना।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- ‘आप महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी की ऐसे अवहेलना नहीं कर सकते’

कप्तान ने कहा कि वह खिलाड़ियों को अपने विचार रखने का मौका देने पर भरोसा करते हैं। उन्होंने कहा, “मैं लोगों को सशक्त बनाने में विश्वास करता हूं। मैं उन्हें अपने विचार रखने देता हूं और जब वे किसी प्रकार की परेशानी महसूस करते हैं तो मैं उनसे बात करता हूं।”

कोहली ने कहा, “मैं उनसे कहता हूं कि आप इस ओर बढ़ रहे हैं और आपको इस ओर जाना चाहिए। इस तरह की चीजें आपको करनी चाहिए। बाद आपको पछतावा होगा कि आपने पहले उन चीजों को ठीक क्यों नहीं कर ली। मैं नहीं चाहता कि आप अपने करियर के दो-तीन साल बर्बाद करें। आपने जो खेला है, आपको उससे ज्यादा आपको खेलना है।”

पढ़ें:- विराट कोहली ने आराम करने की जगह चुना वेस्टइंडीज दौरा – रिपोर्ट्स

कोहली ने कहा कि उन्होंने अपने जिंदगी में असफलताओं से बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा, “मैंने अपने जीवन में असफलताओं से बहुत कुछ सीखा है। बुरे वक्त ने मुझे ना केवल आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया बल्कि एक इंसान के तौर पर भी मुझमें सुधार हुआ। इससे मुझे खराब दौर की अहमियत सफलता से ज्यादा महसूस हुई। इससे मुझे लगा कि बैठकर सोचें कि अब क्या करने की जरूरत है और अपने लिए रोडमैप तैयार करें।”

वेस्टइंडीज के खिलाफ आगीम टेस्ट सीरीज पर कोहली ने कहा, “यह बहुत ही रोमांचक है। मुझे लगता है कि यह टेस्ट क्रिकेट के लिए बहुत सही समय पर हो रहा है। यद्यपि आप द्विपक्षीय सीरीज खेलने जा रहे हैं, लेकिन इसका अर्थ और महत्व अधिक है। आपको हर सीरीज के लिए योजना बनानी होगी। मैं इस तरह की चीज के बारे में उत्साहित था और अब ऐसा सही में हो रहा है।”

Editor's Pick