विराट कोहली बोले- धोनी के पास खड़े होकर बहुत कुछ सीखा है

धोनी ही एक ऐसे कप्तान हैं जिससे कोहली ने नेतृत्वकौशल सीखा है।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 25, 2018, 03:24 PM IST

Published On Sep 25, 2018, 03:24 PM IST

Last UpdatedSep 25, 2018, 03:24 PM IST

MS Dhoni and Virat Kohli

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम की कमान संभाल रहे विराट कोहली पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मैदान पर सलाह लेते नजर आते हैं। धोनी ही एक ऐसे कप्तान हैं जिससे कोहली ने नेतृत्वकौशल सीखा है।

विराट कोहली ने ‘विजडन’ से बात करते हुए कहा, ”महेंद्र सिंह धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना और मैदान पर उनके करीब फील्डिंग करना काफी प्रेरणादायक होता है। महेंद्र सिंह धोनी से मैं हमेशा ही खेल पर चर्चा करता रहा हूं। जब मैं युवा खिलाड़ी था और जब मैं टीम का उप कप्तान बनाया गया। मैं उनको अपने सुझाव दिया करता था।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोहली ने कप्तानी के बारे में कहा, ”मैं खेल के बारे में सोचना बेहद पसंद करता हूं इसलिए शायद मुझे कप्तानी इतनी भाती है। मैं लक्ष्य का पीछा करना बहुत पसंद करता हूं। खेल के दौरान क्या करना होगा इसके लिए अपने दिमाग का इस्तेमाल करना, इस पर सोचना मुझे बेहद अच्छा लगता है।”

धोनी के बारे में कोहली ने कहा, ”मैंने स्लिप में फील्डिंग करने के दौरान उनके करीब खड़े होकर काफी कुछ सीखा है। कई मौकों पर सिर्फ करीब से उनके उपर ध्यान रखा है। वह किस समय, कैसे फैसले लेते हैं।”

कप्तानी के बारे में कोहली ने कहा, ”मैं हमेशा ही इस स्तर पर खेलना चाहता था और मुझे टीम की कप्तानी करने का सम्मान मिला है। मैं कोई शिकायत नहीं कर सकता हूं। इससे मुझे कड़ी मेहनत कर एक उदाहरण पेश करने का मौका मिलता है। ऐसा करने के बाद ही मैं अपने साथी खिलाड़ियों से कड़ी मेहनत की उम्मीद कर सकता हूं।”

 

Editor's Pick