×

'विमन्स डे' पर विराट कोहली ने ट्विटर के जरिए कहा सॉरी!

विराट कोहली ने हाल ही में एशिया कप में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 8, 2016 6:28 PM IST

विराट कोहली Photo courtesy: Twitter
विराट कोहली Photo courtesy: Twitter

आज महिला दिवस है और पूरे देश में महिलाओं के सम्मान में राजनेता, बॉलीवुड सेलीब्रिटी अपनी बातें रख रहे हैं। अब इस फेहरिस्त में विराट कोहली का भी नाम जुड़ गया है। विराट कोहली ने महिला दिवस की बधाई देने के लिए अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से लिखा है कि वह उन लोगों  पर अफसोस जाहिर करते हैं जो महिलाओं को परेशान करते हैं। कोहली ने इस संबंध में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो साझा की है जिसमें वह हाथ जोड़े हुए हैं और गुलाबी अक्षरों में सॉरी लिखा हुआ है। कोहली ने इस इमेज को पोस्ट करते हुए लिखा है,” बेककूफ व सिरफिरे लोगों के लिए सॉरी। उनसे हम बचे लोगों को खराब करने से रोकें। हैप्पी विमिन्स डे।” ये भी पढ़ें: धोनी दुनिया के बेहतरीन मैच फिनिशर: विराट कोहली

विराट कोहली ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलीब्रिटी शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी, फरहान अख्तर और अन्य कई बड़ी हस्तियों ने महिला दिवस के मौके पर बधाईयां भेजीं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन को महिला दिवस का नाम इसलिए दिया गया ताकि महिलाओं को समाज में उनका सही स्थान दिलाया जा सके। विराट कोहली आजकल एशिया कप के बाद विश्व कप टी20 2016 की तैयारियों में व्यस्त हैं। कोहली ने एशिया कप में जबरदस्त प्रदर्शन किया था और तीन मैचों में क्रमशः 49, 56 और नाबाद 42 रनों की पारी खेली थी।

विराट कोहली आजकल जबरदस्त फॉर्म में हैं और आशा की जा रही है कि वे भारत में होने वाली टी20 विश्व में एक बड़ी भूमिका निभाएंगे। कोहली का पिछले दिनों अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा से ब्रेक अप हो गया था। खबरें सुनने को आई थीं कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद अनुष्का ने कोहली को फोन किया था और साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि यह कपल एक बार फिर से पैच अप करने की योजना बना रहा है।