विराट कोहली के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में हो जाएगा धराशायी
विराट कोहली के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में हो जाएगा धराशायी
विराट कोहली के पास मौका होगा कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कुमार संगाकारा से आगे निकल जाएं. इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेजी से 28 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - December 30, 2025 5:41 PM IST
विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. और अब उनकी नजरें एक और कीर्तिमान को तोड़ने से सिर्फ 25 रन दूर हैं. कोहली 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे इंटरनेशनल सीरीज में विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 28000 रम पूरे कर सकते हैं.
कोहली ने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है. वह भारत के लिए अब सिर्फ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ही खेलते हैं. उन्होंने पिछली बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया था. उस सीरीज में कोहली ने दो सेंचुरी लगाई थीं. और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का एक और कीर्तिमान तोड़ने का मौका होगा.
Add Cricket Country as a Preferred Source
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
रैंकिंग
बल्लेबाज
मैच
पारी
रन
औसत
100/50
1
सचिन तेंदुलकर (भारत)
664
782
34357
48.52
100/164
2
कुमार संगाकारा (एशिया/आईसीसी/श्रीलंका)
594
666
28016
46.77
63/153
3
विराट कोहली (भारत)
556
623
27975
52.58
84/145
4
रिकी पोंटिंग (आईसीसी/ऑस्ट्रेलिया)
560
668
27483
45.95
74/146
5
महेला जयवर्धने (एशिया/श्रीलंका)
652
725
25957
39.15
54/136
कोहली अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 25 रन और बना लेते हैं तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ तीसरे ऐसे बल्लेबाज होंगे जिनके नाम 28 हजार या उससे ज्यादा रन होंगे. उनसे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर और श्रीलंका के कुमार संगकारा ने ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 28 हजार या उससे ज्यादा रन बनाए हैं.
सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर की 644वीं पारी में 28 हजार रन पूरे किए थे. उन्होंने अपने करियर में 782 पारियों में 34357 रन बनाए. संगाकारा ने अपनी आखिरी अंतरराष्ट्रीय पारी में 28000 रन का आंकड़ा पार किया. उन्होंने अपने करियर में कुल 666 पारियों में 28016 रन बनाए. संगकारा ने अपना आखिरी मैच 2015 में भारत के खिलाफ खेला.
विराट कोहली का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड
फॉर्मेट
मैच
पारी
रन
टेस्ट
123
210
9230
वनडे
308
296
14557
टी20I
125
117
4188
कुल
556
623
27975
कोहली ने 623 पारियों में 27975 रन बनाए हैं. ऐसे में उनके पास सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के बहुत अवसर हैं. कोहली के नाम फिलहाल वनडे इंटरनेशनल में 14557 रन हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में 53 शतक और 76 अर्धशतक लगाए हैं.
कोहली ने 123 टेस्ट मैचों के बाद संन्यास ले लिया था. इस फॉर्मेट में उन्होंने 9230 रन बनाए. साल 2011 में उन्होने अपना पहला टेस्ट खेला था और 2-25 के मई महीने में उन्होंने अचानक क्रिकेट के इस फॉर्मेट से संन्यास लिया था. वह भारत के सबसे सफल कप्तान रहे. उनकी कप्तानी में भारत ने 68 में से 40 मैच जीते.
कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में 125 मैच खेले. और इसमें उन्होंने 4188 रन बनाए. इस फॉर्मेट में कोहली ने एक सेंचुरी और 38 हाफ सेंचुरी लगाईं. कोहली ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले लिया था. भारत ने रोहित की कप्तानी में 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जीता था. कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए अब भी खेल रहे हैं.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.