कोहली की 10वीं की मार्कशीट सोशल मीडिया पर वायरल, जानिए किस सब्जेक्ट में आए कितने नंबर

विराट कोहली ने साल 2004 में हाईस्कूल पास की थी. उनकी मार्कशीट की तस्वीर अब सोशल मीडिय पर वायरल हो रही है.

Edited By : Vanson Soral |Mar 30, 2023, 03:57 PM IST

Published On Mar 30, 2023, 03:57 PM IST

Last UpdatedMar 30, 2023, 03:57 PM IST

@imVkohli

विराट कोहली उन क्रिकेटरों में से एक हैं जिन्हें क्रिकेट में करियर बनाने के लिए अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी. विराट कोहली 12वीं पास हैं लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेटर बनने के चक्कर में आगे की पढ़ाई पूरी नहीं कर सके. कोहली ने हाल ही में अपनी 10वीं कक्षा की मार्कशीट शेयर की और एक बेहद जरूरी संदेश दिया.

कोहली ने साल 2004 में हाईस्कूल पास की थी. उनकी मार्कशीट की तस्वीर अब सोशल मीडिय पर वायरल हो रही है. कोहली की मार्कशीट पर नजर डाले तो पूर्व भारतीय कप्तान को इंग्लिश में सबसे ज्यादा 83 नंबर मिले हैं जबकि सबसे कम 51 मार्क्स मैथ्स में हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोहली ने कू ऐप पर अपनी मार्कशीट शेयर करते हुए लिखा, “ये मजेदार है कि कैसे जो चीजें आपकी मार्कशीट में सबसे कम जुड़ती हैं, वो आपके कैरेक्टर में सबसे ज्यादा जुड़ती हैं #LetThereBeSport.”

कोहली ने प्यूमा के ‘लेट देयर बी स्पोर्ट’ अभियान के तहत अपनी ये 10वीं की मार्कशीट शेयर की। इस कैंपेन का मकसद युवाओं के बीच पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है.

 

 

 

कोहली को हिंदी में 75, साइंस में 55, सोशल साइंस में 81 और इंट्रोडक्टरी आईटी में 74 नंबर मिले. कुल मिलाकर देखे तो कोहली का रिजल्ट 69 प्रतिशत का रहा.

RCB स्क्वॉड: फाफ डुप्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोड़, सुयश प्रभुदेसाई, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, माइकल ब्रेसवेल, वानिन्दु हसरंगा, मोहम्मद सिराज, सिद्धार्थ कौल, जॉश हेजलवुड, आकाश दीप, अविनाश सिंह, मनोज भांडगे, अनुज रावत, कर्ण शर्मा, डेविड विली, रीस टॉपली, हिमांशु शर्मा, सोनू यादव और राजन कुमार.

RCB का शेड्यूल

  • 2 अप्रैल- RCB vs मुंबई इंडियंस, बेंगलुरू
  • 6 अप्रैल- RCB vs कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता
  • 10 अप्रैल- RCB vs लखनऊ सुपर जायंट्स, बेंगलुरू
  • 15 अप्रैल- RCB vs दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरू
  • 17 अप्रैल- RCB vs चेन्नई सुपर किंग्स, बेंगलुरू
  • 20 अप्रैल- RCB vs पंजाब किंग्स, मोहाली
  • 23 अप्रैल- RCB vs राजस्थान रॉयल्स, बेंगलुरू
  • 26 अप्रैल- RCB vs कोलकाता नाइट राइडर्स, बेंगलुरू
  • 1 मई- RCB vs लखनऊ सुपर जायंट्स, लखनऊ
  • 6 मई- RCB vs दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली
  • 9 मई- RCB vs मुंबई इंडियंस, मुंबई
  • 14 मई- RCB vs राजस्थान रॉयल्स, जयपुर
  • 18 मई- RCB vs सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद
  • 21 मई- RCB vs गुजरात टाइटंस, बेंगलुरु

 

Editor's Pick