IND vs SA: आलोचकों को मिल गया जवाब, सेंचुरी मारकर पविलियन लौटे कोहली से ऐसे गंभीर
IND vs SA: आलोचकों को मिल गया जवाब, सेंचुरी मारकर पविलियन लौटे विराट कोहली से कुछ इस तरह मिले गौतम गंभीर
विराट कोहली जब शतक बनाकर पविलियन लौटे तो गौतम गंभीर से उनकी बहुत कमाल के अंदाज में मुलाकात हुई. दोनों ने बहुत सकारात्मक तरीके से एक-दूसरे का अभिवादन किया.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - November 30, 2025 10:27 PM IST
virat-kohli-gautam-gambhir
भारत ने साउथ अफ्रीका को रांची में खेले गए सीरीज के पहले वनडे मैच में 17 रन से हरा दिया. भारत के 349 रन का पीछा साउथ अफ्रीका ने पूरे जज्बे के साथ किया. लेकिन वह 10 विकेट खोकर आखिरी ओवर में 332 रन ही बना सकी. भारत की जीत में कुलदीप यादव और हर्षित राणा की गेंदबाजी ने तो अहम भूमिका निभाई. लेकिन इससे पहले भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में विराट कोहली का सबसे बड़ा योगदान रहा. कोहली किसी भी फॉर्मेट में 52 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. कोहली ने 120 गेंद पर 135 रन की पारी खेली. रांची के मैदान में मौजूद दर्शकों ने कोहली की दमदार पारी का पूरा लुत्फ उठाया. और इसके बाद कोहली और मुख्य कोच गौतम गंभीर के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसने आलोचकों को जवाब दिया.
कोहली ने जब सेंचुरी बनाई तो गंभीर ने खड़े होकर तालियां बजाईं और उनका अभिवादन किया. और जब कोहली आउट होकर पविलियन में लौटे तो गंभीर और उन्होंने साइड-हग किया.
Add Cricket Country as a Preferred Source
कोहली ने मार्को यानसन की गेंद पर थर्डमैन बाउंड्री पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया. यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोहली का छठा वनडे शतक था. वह इस फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने सचिन तेंदुलकर और डेविड वॉर्जैसे ही कोहली की सेंचुरी हुई तो गंभीर के साथ ही पूरी टीम ने खड़े होकर पूर्व भारतीय कप्तान के लिए तालियां बजाईं
TRENDING NOW
सेंचुरी होते ही कोहली ने 102 गेंद पर अपनी सेंचुरी पूरी की थी. और इसके बाद उन्होंने तेजी से बल्लेबाजी करनी शुरू की. उन्होंने आउट होने से पहले अगली 17 गेंदों पर 35 रन बनाए. कोहली जब पविलियन पहुंचे तो कैमरे ने कोहली और गंभीर के बीच का वह लम्हा भी कैद कर लिया. इन दोनों ने कंधे-से-कंधा मिलाया.
इससे पहले कोहली और रोहित अपने चिर-परिचित अंदाज में खेलते हुए नजर आए. रोहित ने भी 57 रन की पारी खेली. इस बीच रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने शाहिद अफरीदी के 351 छक्के का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.