add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बेटी वामिका के साथ विराट कोहली ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, स्विमिंग पूल में एन्जॉय करते नजर आए

विराट कोहली ने इस तस्वीर के साथ किसी तरह का कैप्शन नहीं दिया है, उन्होंने सिर्फ एक हर्ट इमोजी लगाई है. यह तस्वीर कब ली गई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - April 11, 2023 3:56 PM IST

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला आईपीएल में भी खूब चल रहा है. सोमवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में कोहली ने विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली थी. आईपीएल के बीच कोहली ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, इस तस्वीर में कोहली बेटी वामिका के साथ स्विमिंग पूल में एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं.

विराट कोहली इस तस्वीर में बेटी वामिका के साथ स्विम सूट में पूल पर बैठे दिख रहे हैं. विराट कोहली ने इस तस्वीर के साथ किसी तरह का कैप्शन नहीं दिया है, उन्होंने सिर्फ एक हर्ट इमोजी लगाई है. यह तस्वीर कब ली गई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है. मंगलवार को कोहली ने इसे शेयर किया है. बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अगले दो मैच भी बेंगलुरु में ही खेलने हैं, इसलिए टीम इस समय बेंगलुरु में ही है. यह फोटो होटल के स्विमिंग पुल की हो सकती है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बता दें कि कोहली ने बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ साल 2017 में शादी की थी. साल 2021 में विराट कोहली पिता बने थे. कोहली और अनुष्का ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है, मगर कई मौके पर वामिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं.

आईपीएल 2023 में शानदार फॉर्म में हैं कोहली:

विराट कोहली ने आईपीएल 2023 में शानदार शुरुआत की है. उन्होंने अब तक खेले गए तीन मैच में दो में अर्धशतक जड़ा है. वह तीन मैच में 82 की औसत और 147.75 की स्ट्राइक रेट से 164 रन बना चुके हैं. विराट कोहली आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शिखर धवन, रुतुराज गायकवाड़, फाफ डू प्लेसिस के बाद चौथे नंबर पर हैं.