- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Virat Kohli shares Instagram post on 14th anniversary of international debut
वनडे में 14 साल पूरे करने के बाद Virat Kohli ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
कोहली के इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो वनडे में उन्होंने 253 पारियां खेलते हुए 12344 रन बनाए हैं जिसमें 43 शतक शामिल हैं।
Published On Aug 18, 2022, 04:29 PM IST
Last UpdatedAug 18, 2022, 04:29 PM IST
विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट 14 साल पूरे कर लिए हैं। 19 साल के युवा कोहली ने 2008 में आज ही के दिन यानी 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। इस खास मौके पर कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।
वीडियो के कैप्शन में कोहली ने लिखा, “14 साल पहले, यह सब शुरू हुआ और यह एक सम्मान की बात है।” इस वीडियो में कोहली के क्रिकेट करियर के कुछ यादगार पलों को दर्शाया गया है जिसमें 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी की जीत शामिल है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो पोस्ट पर 21 लाख से ज्यादा लोग लाइक्स कर चुके हैं।
View this post on Instagram
कोहली के इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो वनडे में उन्होंने 253 पारियां खेलते हुए 12344 रन बनाए हैं जिसमें 43 शतक शामिल हैं। उनका औसत 57 से ज्यादा का है। वहीं, उनका बेस्ट स्कोर 183 रन है।
गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में कोहली ने ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। वेस्टइंडीज दौरे पर भी वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। पूर्व भारतीय कप्तान को जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में भी आराम दिया गया हैं। हालांकि UAE में 27 अगस्त से खेले जाने वाले एशिया कप में कोहली टीम इंडिया की ओर से मैदान पर वापसी करते नजर आएंगे।