add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'एक ही पेड़ के पत्ते और समंदर की लहरें', आपने कोहली का दार्शनिक अंदाज देखा क्या?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद टीम इंडिया की जमकर आलोचना हुई. इस दौरान विराट कोहली की फॉर्म पर भी सवाल उठे.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - July 5, 2023 8:48 PM IST

विराट कोहली टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर है. भारत के वेस्टइंडीज दौरे का आगाज 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से होगा. रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम 12 जुलाई से डोमिनिका और पोर्ट ऑफ स्पेन में दो टेस्ट मैच खेलेगी. इसके बाद भारतीय टीम तीन वनडे और पांच T20I मैचों की सीरीज में शिरकत करेगी.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद टीम इंडिया की जमकर आलोचना हुई. इस दौरान विराट कोहली की फॉर्म पर भी सवाल उठे. अब कोहली वेस्टइंडीज दौरे से एक नया आगाज करने के लिए तैयार हैं और खुश को मानसिक रूप से शांत रखने के लिए दर्शन शास्त्र यानी फिलॉसफी का सहारा ले रहे हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर 2 स्टोरी शेयर की है जिनसे अंदाजा लगाया जा रहा है कि पूर्व भारतीय कप्तान खुद को शांतचित्त बनाए रखने के लिए दार्शनिक कथनों का सहारा ले रहे हैं.

कोहली ने बौद्ध भिक्षु थिच नहत हान कथन शेयर करते हुए लिखा, ”हम सब एक ही पेड़ के पत्ते हैं. हम सब एक ही समंदर की लहरें हैं.”

 

कोहली ने अपनी दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी में दार्शनिक जे कृष्णमूर्ति की किताब ‘फ्रीडम फ्रॉम द नोन’ का एक हिस्सा शेयर किया. पूर्व कप्तान ने लिखा, “अगर आप अपनी तुलना दूसरों से नहीं करते हैं तो आप वही बने रहेंगे जो आप हैं. तुलना के जरिए आप विकसित होने, आगे बढ़ने, ज्यादा बुद्धिमान और ज्यादा खूबसूरत होने की उम्मीद करते हैं, लेकिन क्या आप ऐसा करेंगे? सच यह है कि आप क्या हैं और तुलना करके आप उस तथ्य को खंडित कर रहे हैं जो ऊर्जा की बर्बादी है. बिना तुलना के देखना कि आप वास्तव में क्या हैं, उससे आपको जबरदस्त ऊर्जा प्राप्त होती है.”