आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी-2017 टीम में 3 भारतीय खिलाड़ी शामिल

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी-2017 टीम में विराट कोहली, शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार शामिल हैं।

Edited By : Indo-Asian News Service |Jun 20, 2017, 03:21 PM IST

Published On Jun 20, 2017, 03:21 PM IST

Last UpdatedJun 20, 2017, 03:21 PM IST

टीम इंडिया © Getty Images
टीम इंडिया © Getty Images

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी-2017 की टीम में विराट कोहली के साथ दो अन्य भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी को इस टीम में जगह नहीं मिली। आईसीसी ने सोमवार को इस टीम की घोषणा की। पाकिस्तान को पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता बनाने वाले कप्तान सरफराज अहमद को टीम की कमान सौंपी गई है। कोहली के अलावा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बना कर गोल्डन बैट जीतने वाले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को इस टीम में चुना गया है। धवन ने इस संस्करण में 338 रन बनाए जबकि भुवनेश्वर ने सात विकेट लिए।

फाइनल में शतकीय पारी खेलने वाले पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान को सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम में जगह मिली है। मेजबान इंग्लैंड के तीन जबकि बांग्लादेश और न्यूजीलैंड से सिर्फ एक-एक खिलाड़ी को इस टीम में चुना गया है। कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन को 12वां खिलाड़ी चुना गया है। ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के एक भी खिलाड़ी को टीम में जगह नहीं मिली है। [ये भी पढ़ें: हो गया टीम इंडिया की हार का खुलासा, इस वजह से नहीं जीत पाए खिताब]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस टीम का चयन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथर्टन, भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा, क्रिकेट पत्रिका विज्डन अल्मनाक के एडिटर लॉरेंस बूथ और समाचार एजेंसी एएफपी के क्रिकेट पत्रकार जुलियन गुयेर की समिति ने की है। समिति की अध्यक्षता आईसीसी के महाप्रबंधक ज्यॉफ अलाडाइस ने की थी। [ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ फाइनल नहीं खेलने वाले थे फखर जमान!]

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी टीम : सरफराज अहमद (पाकिस्तान, कप्तान/विकेटकीपर), शिखर धवन (भारत), फखर जमान (पाकिस्तान), तमीम इकबाल (बांग्लादेश), विराट कोहली (भारत), जो रूट (इंग्लैंड), बेन स्टोक्स (इंग्लैंड), आदिल राशिद (इंग्लैंड), जुनैद खान (पाकिस्तान), भुवनेश्वर कुमार (भारत), हसन अली (पाकिस्तान), केन विलियमसन (12वें खिलाड़ी, न्यूजीलैंड)।

Editor's Pick