add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND VS NZ: विराट कोहली का फिर बजा डंका, भारत ने न्यूजीलैंड को दी मात, सीरीज में 1-0 की बढ़त

भारत के सामने जीत के लिए 301 रन का टारगेट था, भारतीय टीम ने 49 ओवर में इस टारगेट को हासिल कर लिया. सीरीज का दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 11, 2026 10:08 PM IST

Ind vs nz 1st ODI: विराट कोहली (93) की दमदार पारी के दम पर भारत ने वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की लीड हासिल कर ली है. भारत के सामने जीत के लिए 301 रन का टारगेट था, भारतीय टीम ने 49 ओवर में इस टारगेट को हासिल कर लिया. सीरीज का दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा. विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

302 रन के टारगेट का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने भारत को संभली हुई शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने 8.4 ओवरों में 39 रन जुटाए. रोहित 29 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद गिल ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 118 रन जुटाकर टीम को 157 के स्कोर तक पहुंचा दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शतक से चूके विराट कोहली

शुभमन गिल 71 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 56 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विराट कोहली ने मोर्चा संभाला, उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 77 रन जुटाते हुए टीम इंडिया के स्कोर को 234 रन तक पहुंचा दिया. कोहली 91 गेंदों में 1 छक्के और 8 चौकों की मदद से 93 रन बनाकर आउट हुए. वह सात रन से शतक से चूक गए. श्रेयस अय्यर ने 47 गेंदों में 49 रन की पारी खेली. केएल राहुल और हर्षित राणा ने 29-29 रन की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाने में भूमिका निभाई. भारत ने एक ओवर पहले ही जीत हासिल की. केएल राहुल ने विजयी छक्का लगाया. न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमीसन ने सर्वाधिक चार विकेट निकाले, जबकि आदित्य अशोक और क्रिस्चियन क्लार्क ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

न्यूजीलैंड के तीन बल्लेबाजों ने जड़ा अर्धशतक

इससे पहले टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 8 विकेट खोकर 300 रन बनाए. डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने 21.4 ओवरों में 117 रन की साझेदारी की.कॉनवे 67 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 56 रन बनाकर आउट हुए, जबकि निकोल्स ने 69 गेंदों में 8 चौकों के साथ 62 रन बनाए.टीम ने 126 रन तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे, यहां से डेरिल मिशेल ने मोर्चा संभाला.

मिशेल ने खेली 84 रन की पारी

मिशेल ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 281 के स्कोर तक पहुंचाया, उन्होंने क्रिस्चियन क्लार्क के साथ आठवें विकेट के लिए 25 गेंदों में 42 रन जुटाए. मिशेल ने 71 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 84 रन की पारी खेली.वहीं क्लार्क ने 17 गेंदों में 3 चौकों के साथ नाबाद 24 रन बनाए.