'विराट कोहली को ही टीम इंडिया का 'बॉस' होना चाहिए'

कोच मुद्दे पर विराट के ऊपर बिना बात का दवाब क्यों बनाया जा रहा है?-अनुराग ठाकुर

Edited By : Anoop Dev Singh |Jun 25, 2017, 03:23 PM IST

Published On Jun 25, 2017, 03:23 PM IST

Last UpdatedJun 25, 2017, 03:23 PM IST

विराट कोहली © IANS
विराट कोहली © IANS

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और पूर्व मुख्य कोच अनिल कुम्बले बीच हुए विवादों के मुद्दे पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व ‘बॉस’ अनुराग ठाकुर बिल्कुल साफ राय रखते हैं। अनुराग का मानना है कि टीम कप्तान की होती है और इसी कारण सही मायने में ‘बॉस’ उसे ही होना चाहिए। आईएएनएस के साथ विशेष बातचीत के दौरान कहा कि कुंबले और विराट के बीच हुए विवाद में विराट पर ज्यादा दबाव बनाया गया।

उन्होंने कहा, विराट के ऊपर बिना बात का दवाब क्यों बनाया जा रहा है? विराट को इन सब बातों को लेकर निशाना बनाना सही नहीं है क्योंकि यह पहली बार नहीं हुआ है। पहले ग्रेग चैपल को भी हटाया गया। यह हर समय ही हुआ है कि कप्तान ही ज्यादा अहम है, चयनसमिति में भी क्योंकि आखिरकार टीम कप्तान को ही खिलानी है। भारत में भी आज तक का इतिहास देखिए आपके पास विराट से बड़ा खिलाड़ी नहीं है। अगले 10 साल आपको देश की क्रिकेट इसी स्तर पर या इससे आगे ले जानी है तो आपको विराट जैसा दूत चाहिए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गौरतलब है कि हाल ही में कुंबले ने विराट के साथ मतभेदों की बात को स्वीकार करते हुए भारतीय टीम के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका करार चैम्पियंस ट्रॉफी तक के लिए ही था लेकिन बीसीसीआई ने इसे वेस्टइंडीज दौरे तक के लिए बढ़ा दिया था लेकिन वह इंग्लैंड से सीधे स्वदेश लौट आए। इसके बाद कई पूर्व खिलाड़ियों ने कहा था कि विराट भारतीय क्रिकेट में बॉस बन गए हैं, जो नहीं होना चाहिए। अनुराग जब बीसीसीआई के अध्यक्ष थे, तब कुंबले को कोच पद पर नियुक्त किया गया था। ये भी पढ़ें-“अनिल कुंबले की कमी टीम को जरूर खल रही है लेकिन….”

अनुराग ने कहा, “जब तक मैं बीसीसीआई का अध्यक्ष रहा तब तक कोई विवाद नहीं हुआ। हमने साफ सुथरे और पारदर्शिता के साथ नियुक्ति की। आज जो लोग बैठे हैं, उनसे सवाल करने चाहिए की ऐसी चीजें बाहर आती क्यों हैं। इस मामले में मेरी राय बिल्कुल स्पष्ट है। विराट को बॉस होना चाहिए। विराट बॉस हैं। वह टीम के कप्तान हैं और इसी कारण उन्हें ही बॉस होना चाहिए।”

 

Editor's Pick