'आदर्श स्थिति तो यह होती कि विराट कोहली...', साथी खिलाड़ी ने उठाया बड़ा सवाल
'आदर्श स्थिति तो यह होती कि विराट कोहली...', साथी खिलाड़ी ने उठाया बड़ा सवाल
पूर्व क्रिकेटर श्रीवत्स गोस्वामी ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट खेलते रहना चाहिए था.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - November 25, 2025 12:07 PM IST
Virat Kohli Test Cricket
टेस्ट क्रिकेट में हालिया वक्त में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. टीम अपने घर पर भी जीत हासिल करने में संघर्ष कर रही है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद दूसरे टेस्ट में भी भारत की हालत अच्छी नहीं है. भारतीय बल्लेबाजी लगातार असफल रही है. साउथ अफ्रीका के 489 रन के जवाब में भारत पहली पारी में सिर्फ 201 रन ही बना सका. भारतीय बल्लेबाजी में अनुभव की कमी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. पूर्व क्रिकेटर श्रीवत्स गोस्वामी ने विराट कोहली को याद किया है.
श्रीवत्स गोस्वामी ने कहा कि आदर्श स्थिति तो यह होती कि विराट कोहली को वनडे इंटरनेशनल से संन्यास लेना चाहिए था और टेस्ट क्रिकेट खेलते रहना चाहिए था. गोस्वामी ने यह बात गुवाहाटी टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाज असफल रहे. साउथ अफ्रीका ने 489 रन बनाए. और भारत सिर्फ 201 तक ही पहुंच सका.
Add Cricket Country as a Preferred Source
विराट कोहली की टीम में थी यह खासियत
विराट कोहली और श्रीवत्स गोस्वामी ने अंडर-19 टीम क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. इसके अलावा आईपीएल में भी दोनों खिलाड़ी एक साथ खेले हैं. दोनों रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में एक साथ खेले थे.
गोस्वामी ने अपने एक्स प्रोफाइल पर लिखा, ‘आदर्श तो यह होता कि विराट वनडे क्रिकेट खेलना छोड़ देते और तब तक टेस्ट क्रिकेट खेलते रहते जब तक उनके पास देने के लिए कुछ नहीं होता. टेस्ट क्रिकेट उन्हें मिस करता है. न सिर्फ बतौर एक खिलाड़ी बल्कि वह एनर्जी जो वह मैदान पर लेकर आते हैं. भारत के लिए जो प्यार और जुनून विराट कोहली लाते हैं जिससे टीम को यकीन होता है कि वे किसी भी स्थिति में जीत सकते हैं.’
गोस्वामी ने आगे कहा, ‘जीत की मानसिकता और वह आग जो विराट कोहली की कप्तानी में थी वह इस टीम में नजर नहीं आती.’
इसी साल कोहली ने लिया था टेस्ट क्रिकेट से संन्यास
विराट कोहली ने इस साल मई में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. उन्होंने 14 साल लंबे अपने टेस्ट करियर में कुल 123 मैच खेले. इसमें उन्होंने 9230 रन बनाए. कोहली भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर रहे. सचिन तेंदुलकर 15921, राहुल द्रविड़ 13265 और सुनील गावस्कर ने 10122 रन बनाए.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.