सचिन के सिवाय कोई नहीं समझ सकता विराट की तकलीफ, पूर्व क्रिकेटर ने दी सलाह

अजय जड़ेजा का कहना है कि सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही इस दौर से गुजरे हैं। वह समझ सकते हैं कि विराट को इससे कैसे बाहर आना है। उन्होंने सलाह दी है कि कोहली को सिर्फ और सिर्फ सचिन से ही बात करनी चाहिए।

Edited By : Bharat Malhotra |Jul 15, 2022, 08:05 PM IST

Published On Jul 15, 2022, 08:05 PM IST

Last UpdatedJul 15, 2022, 08:05 PM IST

Virat Kohli बीते काफी समय से रन नहीं बना रहे हैं। तीन साल होने को आए जब कोहली ने आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया था। अब तो हालात यहां तक पहुंच चुके हैं कि टीम में उनके स्थान को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कोहली ने जब कप्तानी की जिम्मेदारी छोड़ी तो कहा गया कि शायद अब उनका रंग लौट आएगा। कप्तानी का दायित्व जाने के बाद शायद कोहली एक बार फिर अपने रंग में लौट आएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

इंग्लैंड दौरे पर अब रहे हैं असफल

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्लैंड दौरे पर उम्मीद थी कि कोहली के शतकों का सूखा टूटेगा। कोहली ने एजबेस्टन में टेस्ट मैच में सिर्फ 11 और 20 रन बनाए। भारत उस टेस्ट मैच में सात विकेट से हारा। इसके बाद सीरीज 2-2 से बराबर हो गई। पहले टी20 में कोहली को आराम दिया गया लेकिन अगले दो मैचों में उन्होंने 1 और 11 रन बनाए।

मौके भुना नहीं पाए

ग्रोइन इंजुरी के चलते कोहली पहले वनडे इंटरनैशनल में नहीं खेले लेकिन दूसरे वनडे में उन्होंने सिर्फ 16 रन बनाए। लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे वनडे में कोहली ने तीन अच्छे चौके लगाए। वह पुरानी लय को हासिल करते हुए दिखे। लेकिन इसके बाद डेविड विली की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट हो गए। भारतीय टीम इस मैच में 146 रन पर आउट हो गई और भारत ने मुकाबला 100 रन से गंवा दिया।

‘सचिन से करें बात’

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अजय जड़ेजा का मानना है कि सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही समझ सकते हैं कि कोहली फिलहाल कैसे महसूस कर रहे होंगे। जड़ेजा चाहते हैं कि सचिन विराट कोहली से इस खराब दौर के बारे में बात करें।

‘सचिन ही कर सकते हैं मदद’

जड़ेजा ने कहा, ‘मैंने यह आठ महीने पहले कहा था जब हम इस बारे में बात कर रहे थे। मैंने कहा था कि सिर्फ एक आदमी जो समझ सकता है कि विराट कोहली कि दौर से गुजर रहे हैं वह है सचिन तेंदुलकर। विराट को सिर्फ एक आदमी को कॉल करके कहना चाहिए, ‘चलिए साथ एक ड्रिंक लेते हैं। साथ बढ़िया सा खाना खाते हैं।’ क्योंकि कौन है जिसने 14 या 15 साल की उम्र से शुरू करके कभी बुरा दौर नहीं देखा? सिर्फ आगे बढ़ा है और नई ऊंचाइयां हासिल की हैं जैसे सचिन ने की थीं?’

‘सचिन खुद ही कर लें फोन’

उन्होंने सोनी सिक्स पर बातचीत में कहा, ‘मैं किसी और के बारे में नहीं सोच सकता। क्योंकि मुझे लगता है कि यह सब कुछ उनके दिमाग में है। तो वह सचिन से सिर्फ एक कॉल की दूरी पर हैं। मैं मानता हूं कि अगर विराट फोन नहीं करते… तो असल में सचिन को ही उन्हें फोन कर लेना चाहिए। कई बार, युवा खिलाड़ी इस दौर में होते हैं। जब आप बड़े होते हैं, और चूंकि आप उससे गुजर चुके हैं, तो यह आपकी ड्यूटी है कि आप फोन करें। मुझे उम्मीद है कि मास्टर ऐसा करेंगे।’

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 17 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick