This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
'स्किल इंडिया' कैंपेन से जुड़े विराट कोहली
कप्तान विराट कोहली के अलावा बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी 'स्किल इंडिया' का सद्भभावना दूत बनाया गया है
Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - December 11, 2016 4:55 PM IST


भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को ‘स्किल इंडिया’ का सद्भभावना दूत बनाया गया है। वह दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस परियोजना ‘स्किल इंडिया मिशन’ का प्रचार करेंगे। अपने एक बयान में ‘स्किल इंडिया’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक मनीष कुमार ने कहा, “विराट और सिद्धार्थ को इस परियोजना से जोड़ने का विचार देश के युवाओं को ध्यान में रखकर लिया गया था, क्योंकि ये युवा इन्हें अपना आदर्श मानते हैं।”
मनीष ने कहा कि इन सितारों के जुड़ने से इस परियोजना को एक नई ऊंचाई मिलेगी। ‘स्किल इंडिया’ का लक्ष्य राष्ट्र के युवाओं को उसके अभियान ‘कुशल भारत कौशल भारत’ से जोड़ना है। इस मौके पर केंद्रीय कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी (स्वतंत्र प्रभार) ने कहा, “कोहली और सिद्धार्थ की प्रतिभा और कौशल के जरिए युवाओं को अपने जीवन का प्रतिदिन इन जैसे सितारों की तरह बिताने का प्रोत्साहन मिलेगा। इन सितारों ने अपने बेहतरीन कौशल और प्रतिभा के साथ यह स्तर हासिल किया है और राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं। [Also Read: विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, सौरव गांगुली की बराबरी की अब राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड पर है नजर]
TRENDING NOW
गौरतलब है कि भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली पहले ही प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान और 500 और 1000 के नोटों के बंद करने के निर्णय का समर्थन कर चुके हैं। स्वच्छ भारत अभियान का समर्थन करते हुए विराट कोहली ने टीम के सदस्यों के साथ मिलकर स्टेडियम में झाड़ू लगाया था। बाद में प्रधानमंत्री ने उनके इस कदम की तारीफ भी की थी। ऐसे में स्किल इंडिया परियोजना के साथ जुड़ना कोई आश्चर्यचकित करने वाला निर्णय नहीं है।
